
Riya Barde
Riya Barde: पोर्न स्टार रिया बर्डे मुंबई में गिरफ्तार हुई हैं, तब से पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। रिया बर्डे का कनेक्शन फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा(Shilpa Shetty Kundra) के पति राज कुंद्रा से भी सामने आया है। राज कुंद्रा से इसे लेकर पूछताछ भी चल रही है। आखिर रिया बर्डे को लेकर ऐसा क्या हो गया जिसे लेकर भारत से लेकर बांग्लादेश (Bangladesh तक हंगामा बरपा हुआ है और बॉलीवुड तक इसमें लपेटा जा रहा है।
दरअसल दो दिन पहले रिया बर्डे को महाराष्ट्र की उल्हासनगर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के साथ भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है। रिया बर्डे के दो और नाम सामने आए हैं, आरोही बर्डे और बन्ना शेख। कहा जा रहा है कि रिया बर्डे बांग्लादेश मूल की हैं, वो मुस्लिम हैं और हिंदू पहचान के साथ वो भारत में रह रही हैं। उन्होंने अपने बांग्लादेशी होने की बात छिपाई है और भारत के पहचान पत्र के साथ भारत में अपनी मां, भाई और बहन के साथ अवैध रूप से रह रही हैं।
महाराष्ट्र पुलिस का कहना है कि रिया बर्डे की मां ने उनके भारत में रहने की सुविधा के लिए अमरावती के एक व्यक्ति से शादी भी की है। उल्हासनगर की हिल लाइन पुलिस ने रिया बर्डे को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजलि बर्डे उर्फ रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रवींद्र उर्फ रियाज शेख और बहन रितु उर्फ मोनी शेख पर भी अवैध रूप से भारत में रहने का आरोप लगाए हैं।
पुलिस उप-निरीक्षक संग्राम मालकर ने कहा है कि जांच में पता चला है कि रिया बर्डे की मां अंजलि बांग्लादेश की रहने वाली हैं और वो रिया समेत अपनी दो बेटियों और बेटे के साथ भारत में अवैध तरीके से रह रही हैं। रिया की मां ने खुद को पश्चिम बंगाल का बताकर अमरावती के रहने वाले अरविंद बर्डे से शादी की है। बाद में उसने फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य फर्जी दस्तावेज जमा करके भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया।
बांग्लादेश की पोर्न स्टार रिया बर्डे, फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति राज कुंद्रा की प्रोडक्शन कंपनी से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है।
रिया बर्डे को बीते दिन जब कोर्ट में पेश किया गया तो एक-दो नहीं बल्कि 7-7 वकीलों की फौज उनका केस लड़ने के लिए आ गई। उन्होंने रिया बर्डे के बचाव में दलीलें दीं। कोर्ट में रिया के केस की करीब डेढ़ घंटे तक बहस चली, जिसके बाद रिया को 1 अक्टूबर तक ठाणे पुलिस की कस्टडी में भेज दिया गया।
Published on:
29 Sept 2024 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
