22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / वॉशरूम, बाथरूम और टॉयलेट में क्या है अंतर, जानकर पकड़ लेंगे सिर 

वॉशरूम, बाथरूम और टॉयलेट में क्या है अंतर, जानकर पकड़ लेंगे सिर 

Bathroom or Washroom: बाथरूम, वॉशरूम और टॉयलेट ये तीनों ही शब्द अमेरिका और फ्रांस के दिए गए हैं। भारत में ना तो इन शब्दों का पहले कोई चलन था और अभी भी इनमें जो बेसिक अंतर है वो ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 25 Oct 2024, 11:24 AM IST

Bathroom or Washroom

Bathroom Washroom Toilet Diffrence USA gave these Terms

Bathroom or Washroom: अक्सर लोग बाथरूम और वॉशरूम को एक ही मानकर चलते हैं और एक के लिए ही दोनों शब्दों का प्रयोग करते हैं। किसी को बाथरूम जाना हो तो वो कहता है कि ‘बस अभी वॉशरूम से आया’। अक्सर भारतीय लोग इनमें अंतर जाने बिना ही इन शब्दों का प्रयोग कर लेते हैं, कई लोग तो टॉयलेट (Toilet) के लिए भी वॉशरूम शब्द का प्रयोग करते हैं। लेकिन इन तीनों ही टर्म में एक बहुत बेसिक अंतर है। यानी बाथरूम, वॉशरूम और टॉयलेट ये तीनों ही अलग हैं, इनमें क्या अतंर है, ये हम आपको बता रहे हैं।

कहां से ये तीनों शब्द

दरअसल बाथरूम, वॉशरूम और टॉयलेट ये तीनों ही शब्द अमेरिका और अमेरिका (USA) से आए हैं। बाथरूम और वॉशरूम अमेरिका का दिया हुआ है तो वहीं टॉयलेट शब्द फ्रांस (France) से लिया गया है। भारत में ब्रिटिश साम्राज्य के दौरान बाथरूम और टॉयलेट शब्द का प्रयोग किया जाने लगा। इससे पहले भारत में सिर्फ शौचालय और स्नानघर शब्दों का ही प्रयोग किया जाता था।

क्या है बाथरूम?

बाथरूम शब्द की उत्पत्ति 1780 में हुई थी। अमेरिका में सबसे पहले इसका प्रयोग शुरू हुआ था। बाथरूम एक छोटा कमरा होता है, जिसमें नहाने की सुविधा होती है, यानी वहां शॉवर, बाथटब, बिडेट, और सिंक और बाल्टी, मग जैसी चीजें रखी जा सकती हैं या मौजूद रहती हैं। 

वॉशरूम और बाथरूम में क्या अंतर है?

बाथरूम में और वॉशरूम में बहुत ही बेसिक अंतर है और वो है कि बाथरूम में नहाने की सुविधा होती है, वहीं वॉशरूम में नहा नहीं सकते। यहां सिर्फ सिंक और टॉयलेट सीट होती है। मॉल, ऑफिस, सिनेमा में सिर्फ़ वॉशरूम होते हैं, बाथरूम नहीं। हालांकि अब कई ऑफिस में बाथरूम भी बनने लगे हैं। वॉशरूम शब्द भी अमेरिका की ही देन है। विदेशों में खासकर अमेरिका में लोग वॉशरूम को टॉयलेट कहते हैं।  

वॉशरूम खास जेंडर्स के लिए होते हैं, यानी महिलाओं का अलग और पुरुषों का अलग। वहीं बाथरूम कॉमन होते हैं यानी इन्हें कोई भी इस्तेमाल कर सकता है। वहीं बाथरूम में टॉयलेट सीट हो सकती है और नहीं भी। ज्यादातर भारतीय घरों में बाथरूम और टॉयलेट अलग-अलग होते हैं, हालांकि अब पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव के चलते अब लोग घरों के बाथरूम में अटैच्ड टॉयलेट भी बनवा रहे हैं।

टॉयलेट का भी किस्सा पुराना

वहीं टॉयलेट शब्द फ्रेंच भाषा ले लिय़ा गया है। पश्चिमी अमेरिकी और ब्रिटेन में टॉयलेट शब्द का यूज उस जगह के लिए किया जाता था, जहां लोग मल-मूत्र का त्याग करते हैं। असल में टॉयलेट शब्द का अर्थ ड्रेसिंग रूम होता था। टॉयलेट शब्द की जड़ें 'टॉइल' शब्द में हैं, जिसका अर्थ है 'कपड़ा'। कपड़े को किसी के बाल संवारते समय उसके ऊपर लपेटा जाता था। फ़्लश टॉयलेट का आविष्कार सर जॉन हैरिंगटन ने 1592 में किया था। उन्होंने एक ऊंचा टैंक और एक छोटा डाउनपाइप वाला वॉटर क्लॉज़ेट बनाया था। उनकी इस कृति को धीरे-धीरे पश्चिमी देशों में अपनाया जाने लगा। अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में टॉयलेट के लिए क्रैपर, द जैक्स, बाथरूम, रेस्टरूम, द जेंट्स, लू, वॉशरूम शब्दों का भी प्रयोग किया जाता है।

ये भी पढ़ें- दिवाली से पहले हिंदुओं को लेकर पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, काम कर गया एस जयशंकर का फैक्टर?