12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BBC की जारी दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में विनेश फोगाट समेत 3 भारतीय, जानिए कौन हैं ये

BBC 100 Women: BBC की इस लिस्ट में इन महिलाओं के नाम किसी खास क्रम में सूचीबद्ध नहीं है। दुनिया भर से ली गईं इन महिलाओं को समाज में प्रेरणा और प्रभाव के आधार पर लिया गया है।

2 min read
Google source verification
BBC 100 Women List including 3 Indians Vinesh Phogat Puja Sharma Aruna Roy

BBC 100 Women List including 3 Indians Vinesh Phogat Puja Sharma Aruna Roy

BBC 100 Women: दुनिया की सबसे प्रभावशाली और प्रेरक महिलाओं की सूची में तीन भारतीय महिलाओं को स्थान मिला है। हाल में BBC ने साल 2024 की यह सूची जारी की है। इसमें भारत की सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय, पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट और लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाली पूजा शर्मा को शामिल किया गया है। इनके अलावा इस सूची में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, हॉलीवुड अभिनेत्री शेरोन स्टोन, बलात्कार पीड़िता गिसेले पेलिकोट, नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नादिया मुराद और जलवायु कार्यकर्ता एडेनिक ओलादोसु जैसी महिलाएं शामिल हैं।

अरुणा रॉय

अरुणा राय एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सन् 1968 से 1975 तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य किया। उनके योगदान के लिए उन्हें मैगससे पुरस्कार एवं मेवाड़ सेवाश्री आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। राय ने भारत के ग्रामीण क्षेत्र के गरीबों के अधिकारों की पैरवी करने में चार दशकों से अधिक समय समर्पित किया है। रॉय ने पारदर्शिता, उचित मजदूरी और सरकारी जवाबदेही की वकालत करने वाले संगठन मजदूर किसान शक्ति संगठन की स्थापना की थी। रॉय के प्रयासों ने साल 2005 में भारत के सूचना के अधिकार अधिनियम को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

विनेश फोगाट

पहलवान से नेता बनी विनेश फोगाट ने तीन बार ओलंपिक में हिस्सा लिया है और विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं। खेलों में लैंगिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जानी जाने वाली फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों के एक प्रमुख विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इस साल, वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं, लेकिन वजन सीमा से 100 ग्राम अधिक होने के कारण उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। जिसके बाद फोगाट ने कुश्ती से संन्यास ले कर राजनीति में प्रवेश किया।

पूजा शर्मा

पूजा शर्मा एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और उन्होंने सामाजिक मानदंडों को फिर से परिभाषित किया है। वे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। उनका मिशन उनके भाई की मृत्यु के बाद शुरू हुआ, जिसका अंतिम संस्कार उन्हें अकेले करना पड़ा था। पूजा ब्राइट द सोल फाउंडेशन की संस्थापक हैं और पिछले तीन वर्षों में, वह विभिन्न धर्मों के 4,000 से अधिक लोगों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं।

पहले नंबर पर कौन?

BBC ने ये नाम किसी खास क्रम में सूचीबद्ध नहीं किए हैं। हालांकि पहले स्थान पर थाईलैंड की एन चुमापोर्न को LGBTQ+ अधिकार प्रचारक के लिए चुना गया है। इनकी वजह से ही इस साल थाईलैंड ने विवाह समानता विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून बना दिया है और वह दक्षिण पूर्व एशिया में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।

ये भी पढे़ं- ‘दाना’ देकर नेपाल को आखिर चीन ने फंसा ही लिया, भारत की बढ़ गई टेंशन, ओली…ये क्या कर दिया?

ये भी पढ़ें- फोर्ब्स की 30 अंडर 30 की लिस्ट जारी, AI, ग्रीन टेक, सोशल मीडिया में क्रांति लाने वालों का दबदबा