7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में इलाज बना डरावना सपना, गर्भवती महिला को थमाया गया 2 लाख डॉलर का बिल

UK Couple USA Hospital Bill: ब्रिटेन के एक कपल की अमेरिकी यात्रा और वहां उन्हें झेलनी पड़ी अत्यधिक पीड़ा। गर्भवती महिला की गर्भावस्था की एक बीमारी के चलते अचानक तबीयत खराब हुई और अमेरिकी अस्पताल ने उन्हें 200,000 डॉलर का भारी भरकम बिल थमा दिया। बीमा कंपनी ने भी अपना पल्ला झाड़ा।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Kuldeep Sharma

Jan 12, 2026

British couple face $200,000 hospital bill

अमेरिका के अस्पताल में इलाज के बाद ब्रिटिश कपल को मिला 200,000 डॉलर का बिल (Photo-X)

British Couple USA Nightmare: ब्रिटेन के एक कपल की अमेरिकी यात्रा काफी दुखभरी और साथ ही परेशान करने वाली रही। फोक जोड़ी (Folk Jodi), इस्सी फेरिस और आर्ची सिल्वेस्टर, एक टूर के लिए अमेरिकी शहर नैशविले गए थे। वहां उन्हें अपनी परफॉर्मेंस देनी थी। अपने आखिरी से पहले वाले शो के दौरान, इस्सी की अचानक तबीयत खराब होने लगी। इसके बाद बैचेनी के चलते उन्हें उल्टी होने लगी।

इस दौरान कपल को लगा कि यह एक सामान्य घटना है और थोड़े आराम के बाद ठीक हो सकती है। कपल को प्राथमिक रूप से फूड पॉइजनिंग के लक्षण लगे। हालांकि, इस्सी 'प्री-एक्लेम्पसिया' नामक बीमारी से पीड़ित थीं, जो गर्भावस्था की एक संभावित खतरनाक जटिलता है। कपल इस बीमारी से परिचित नहीं थे। इसके बाद महिला की हालत बहुत ज्यादा खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

गर्भवती महिला गंभीर बीमारी से थी पीड़ित

प्री-एक्लेम्पसिया नामक बीमारी में गर्भवती महिला की हालत बहुत ही नाजुक हो जाती है और महिला को बच्चे को आपातकालीन 'सी-सेक्शन" द्वारा जन्म देना पड़ता है। अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो यह महिला और बच्चे दोनों के लिए ही जानलेवा हो सकता है। हालत ज्यादा खराब होने के बाद महिला को अमेरिका के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया और महिला ने एक लड़के को जन्म दिया।

अस्पताल ने थमाया भारी बिल

इस्सी के इलाज के बाद अस्पताल ने एक बड़ा बिल बना कर कपल को दे दिया। इसके बाद दोनों आश्चर्यचकित हो गए और बिल पर विश्वास ही नहीं हुआ कि अस्पताल की फीस इतनी ज्यादा कैसे हो सकती है। अस्पताल ने उन्हें 200,000 डॉलर का भारी भरकम बिल दिया था। इसके बाद कपल ने बिल का भुगतान करने के लिए अपने यात्रा बीमा का सहारा लेने की कोशिश की थी, लेकिन बीमा कंपनी ने भुगतान करने से मना कर दिया था।

इसके बाद कपल ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया और महीनों की कानूनी लड़ाई के बाद कपल के पक्ष में फैसला आया। इसके बाद बीमा कंपनी को इलाज में हुए खर्चों का भुगतान करना पड़ा।

'शो' के दौरान बिगड़ी तबीयत

ब्रिटेन का यह कपल अमेरिका में एक शो में अपनी प्रस्तुति देने के लिए गया हुआ था। इसके बाद इस्सी को मातृत्व अवकाश पर जाना था। कपल ने एक अच्छी यात्रा बीमा योजना ली थी। हालांकि कपल ने कभी ऐसी घटना के बारे में सोचा तक नहीं था कि कभी ऐसा भी हो सकता है। उन्हें यह दिन भी देखने पड़ सकते हैं।

इस्सी उस समय 25 साल की थीं। इस्सी के अनुसार, जब वह कॉन्सर्ट के दौरान बीमार पड़ीं, तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा, "इससे पहले मैं कभी गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ी थी। मैं पिछली रात मंच पर गा रही थी। इसके कुछ देर बाद ही मैं अस्पताल में अपनी और अपने बच्चे की जिंदगी के लिए लड़ाई लड़ रही थी।"

'कंगाली' की कगार पर था परिवार

बता दें कि बीमा कंपनी से सहायता न मिलने के कारण कपल अपना समरसेट स्थित घर बेचने को भी तैयार हो गए थे। उन्होंने बताया कि वे बिल्कुल कंगाली के कगार पर थे। कपल ने बीमा नियमों की बारीकी और कंपनी की चालाकी पर बोलते हुए कहा कि 'प्री-एक्लेम्पसिया' बीमा पॉलिसी में बारीक अक्षरों में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ था।