
Big road accident in Sri Lanka, 25 injured
Big Accident: भारत के पड़ोसी श्रीलंका में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा नॉर्थ वेस्टर्न प्रांत के मैडमपे शहर में अलसुबह हुआ, जब एक बस और एक ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। श्रीलंका (Shri Lanka) की पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है।
पुलिस प्रवक्ता निहाल थल्दुवा ने बताया कि दुर्घटना चिलाव-कोलंबो मुख्य सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि शहर में बारिश हो रही थी और बस चालक तेज गति से बस चला रहा था। चालक ने तेज बारिश के कारण बस से नियंत्रण खो दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि 2023 में दक्षिण एशियाई देश में हुई 2,200 घातक सड़क दुर्घटनाओं में 2,557 लोग मारे गए।
Published on:
04 Jul 2024 04:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
