2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Epstein Files में बिल गेट्स की निजी बैठकों का खुलासा, रूसी महिलाओं से संबंध, 20 अफेयर्स का आरोप

Bill Gates पर Epstein Files से जुड़े नए दावे, रूसी महिलाओं से संबंध और 20 से ज्यादा अफेयर्स के आरोप सामने आए, हालांकि उन्होंने सभी आरोपों को खारिज किया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jun 02, 2026

Bill Gates

Bill Gates

Bill Gates Epstein Files Controversy: दुनिया के मशहूर अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के सह-संस्थापक (Bill Gates) एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तलाक फाइलों में 20 से ज्यादा अफेयर्स के आरोपों का जिक्र है। इसी बीच एपस्टीन फाइल्स में उनके नाम को लेकर नए दावे सामने आए, जिनमें रूसी महिलाओं से संबंध और अन्य निजी आरोप शामिल बताए गए हैं। हालांकि गेट्स ने इन सभी दावों को खारिज किया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि उनकी छवि सुधारने की कोशिशें चल रही हैं, जिसमें स्टाइलिंग टीम और नियंत्रित पब्लिक इमेज शामिल है।

फाइलों में 20 से ज्यादा अफेयर्स के आरोप

इस साल जनवरी में जारी एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम सामने आया था। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) के दस्तावेजों में जेफरी एपस्टीन का एक ईमेल भी शामिल बताया गया, जिसमें उसने लिखा था कि गेट्स का कुछ रूसी महिलाओं के साथ अफेयर था और उन्हें कथित रूप से एक यौन संक्रमण भी हुआ था। ईमेल में यह भी दावा किया गया कि वह अपनी तत्कालीन पत्नी मेलिंडा गेट्स को चुपचाप एंटीबायोटिक्स दवा देने की योजना बना रहा था। हालांकि गेट्स ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है।

बिल गेट्स का रूसी महिलाओं से संबंध का दावा

70 साल के बिल गेट्स ने गेट्स फाउंडेशन के कर्मचारियों के साथ एक निजी टाउन हॉल मीटिंग में माना कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध रहे थे, जिनका जिक्र एपस्टीन फाइल्स में भी किया गया है। यह बैठक अंदरूनी तौर पर बीजी अनप्लग्ड (BG Unplugged) के नाम से जानी जाती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उनकी यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।

छवि सुधारने की बड़ी कोशिशें

इन विवादों के बीच अब रिपोर्ट यह भी बताती है कि बिल गेट्स अपनी सार्वजनिक छवि को सुधारने पर काम कर रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, उनके लिए स्टाइलिस्ट्स की एक टीम काम कर रही है जो उनके कपड़ों का चयन और टेस्टिंग करती है। बताया गया है कि उनके आउटफिट्स को एक खास तरह के डमी (mannequin) पर टेस्ट किया जाता है ताकि वह अधिक सहज और सटीक दिखें।

फाउंडेशन के भीतर तनाव की स्थिति

एक अन्य बैठक में जहां बिल गेट्स मौजूद नहीं थे, गेट्स फाउंडेशन के CEO मार्क सुजमैन ने कथित तौर पर कहा कि एपस्टीन से जुड़ाव के कारण वह अपनी छवि पर दाग लगने जैसा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने माना कि इस पूरे विवाद ने संस्था की छवि पर असर डाला है और यह स्थिति उनके लिए भी असहज करने वाली रही। रिपोर्ट के मुताबिक, इस खुलासे के बाद वहां मौजूद कुछ लोग भावुक हो गए थे और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था। बताया गया कि बातचीत के दौरान कई कर्मचारी चुप हो गए।

बिल गेट्स के लिए है एक स्टाइलिस्ट टीम

बिल गेट्स कि स्टाइलिस्ट्स टीम का काम है बिल गेट्स हर समय सरल, शांत और भरोसेमंद व्यक्तित्व वाले लगें, ठीक वैसे ही जैसे बच्चों के टीवी शो होस्ट मिस्टर रॉजर्स। रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास ऑफ-साइट बिल्डिंग में ग्रे और न्यूट्रल रंगों के स्वेटर, शर्ट, पैंट और अतिरिक्त चश्मों का संग्रह रखा जाता है। हर हफ्ते इन्हीं विकल्पों में से उनके कपड़े चुने जाते हैं और अंतिम मंजूरी वरिष्ठ स्टाफ द्वारा दी जाती है।