प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इंजन से निकली और फिर कार के अंदर फैल गई। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना के दौरान आस-पास के रेस्तरां में मौजूद लोग दमकल कर्मियों के आने से पहले मदद के लिए बाहर निकल आए। फुटेज में वाहन से घना काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। कार के पिछले हिस्से में नुकसान हुआ है। घटना के वक्त की फुटेज में देखा जा सकता है कि इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंची है और बचाव कार्य शुरू किया।