24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / अमेरिका में क्लिनिक के पास बम धमाके में एक की मौत, एफबीआई ने बताया आतंकी हमला

अमेरिका में क्लिनिक के पास बम धमाके में एक की मौत, एफबीआई ने बताया आतंकी हमला

अमेरिका में एक क्लिनिक के पास धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एफबीआई का दावा है कि यह एक आतंकी हमला था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 18 May 2025, 11:10 AM IST

Blast near clinic in USA

Blast near clinic in USA (Photo source - Social media)

अमेरिका (United States Of America) में बम धमाके का मामला सामने आया है, जिससे कैलिफोर्निया दहल उठा। शनिवार को कैलिफोर्निया (California) राज्य के पाम स्प्रिंग्स (Palm Springs) में एक क्लिनिक के पास बम धमाका हुआ। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाके की वजह से क्लिनिक को भी नुकसान पहुंचा। काफी देर तक इस धमाके के बाद इलाके में धुएं का गुबार छाया रहा।

एक व्यक्ति की मौत

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पाम स्प्रिंग्स में क्लिनिक के पास हुए बम धमाके की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार धमाका एक कार में लगे बम की वजह से हुआ और कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। जांच में पता चला है कि मृतक कार में ही सवार था और उस पर ही इस धमाके को अंजाम देने का शक है।


यह भी पढ़ें- हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर्स और फिर हुए क्रैश, फिनलैंड में 5 लोगों की मौत


5 लोग हुए घायल

इस बम धमाके में 5 लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

एफबीआई ने बताया आतंकी हमला

अमेरिका की खुफिया जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) ने इस बम धमाके को आतंकी हमला बताया है। एफबीआई के लॉस एंजिल्स क्षेत्रीय कार्यालय के प्रमुख अकील डेविस (Akil Davis) ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि इस मामले की जांच जारी है और इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद की घटना है या घरेलू आतंकवाद।

यह भी पढ़ें- भारत से सबसे पहले मान्यता चाहता है बलूचिस्तान, जानिए ऐसा होने पर पाकिस्तान को कैसे लगेगा झटका