
Pakistan carries out air strike in Afghanistan
पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। जब से तालिबान (Taliban) की सत्ता में वापसी हुई है, तब से ही तनाव काफी बढ़ गया है। पिछले करीब दो साल में कई बार दोनों पक्षों में कई बार झड़पें हुई हैं। पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान पर हमले किए हैं और सोमवार की रात को भी ऐसा ही देखने को मिला। देर रात को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल (Kabul) में एक नशा मुक्ति अस्पताल पर एयरस्ट्राइक करते हुए हाहाकार मचा दिया।
पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से काबुल में जोरदार धमाका हुआ। अस्पताल का बड़ा हिस्सा पूरी तरह से तबाह हो गया। पाकिस्तान की इस एयरस्ट्राइक में 400 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। 250 से ज़्यादा लोग इस हमले में घायल हो गए हैं। मृतकों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
तालिबान ने पाकिस्तान के इस हमले को अफगानिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए इसे युद्ध का अपराध करार दिया है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबिहुल्लाह मुजाहिद ने इसकी कड़ी निंदा की है। वहीं दूसरे प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने भी इस हमले की निंदा करते हुए कहा है कि रमजान के महीने में निर्दोष लोगों की जान लेकर पाकिस्तान ने बहुत बड़ा जुर्म किया है। शाहीन ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है।
Published on:
17 Mar 2026 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
