युगांडा (Uganda) में आज एक बम धमाके का मामला सामने आया है। यह घटना राजधानी कंपाला (Kampala) में आज, मंगलवार, 3 जून को मुन्योन्यो (Munyonyo) इलाके में हुई। जानकारी के अनुसार एक रोमन कैथोलिक चर्च के पास बम धमाका हुआ, जिससे चीखपुकार मच गई और लोग घबराकर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। धमाके के समय चर्च में सुबह की प्रार्थना के लिए लोग आए हुए थे। चश्मदीद गवाह ने बताया कि बम धमाका इतना तेज़ था कि कई मीटर दूर से भी सुना जा सकता था।