
Floods in Rio Grande do Sul of Brazil
ब्राज़ील (Brazil) के साउथर्न राज्य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) में बाढ़ और कीचड़ धंसने ने हाहाकार मचा दिया था। पिछले कुछ दिन बारिश के धीमे रहने से बाढ़ के पानी को निकाले जाने का काम करने के साथ ही सफाई पर भी काम किया जा रहा था। इतना ही नहीं, दुकाने भी खुलने लगी हैं और लोग अब चीज़ों को सुधारने में लग गए हैं। पर गुरुवार को एक बार फिर मूसलाधार बारिश लौट आई और इस वजह से हालात फिर बिगड़ने की आशंका बन गई है। बाढ़ की वजह से रियो ग्रांडे डो सुल में अभी भी हालात पूरी तरह नहीं सुधरे हैं।
163 लोगों की मौत
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने 163 लोगों की मौत हो चुकी है।
806 से ज़्यादा लोग घायल, करीब 6 लाख विस्थापित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से 806 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। साथ ही करीब 6 लाख लोग इस वजह से अपना घर खो चुके हैं और विस्थापित हो चुके हैं।
करीब 15,00,000 लोग प्रभावित
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने की वजह से करीब 15,00,000 लोग प्रभावित हुए हैं।
करीब 64 लोग अभी भी लापता
रियो ग्रांडे डो सुल में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की वजह से लापता हुए कई लोगों को तो ढूंढ लिया गया है, पर अभी भी करीब 64 लोग लापता हैं। लापता लोगों की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें- Phalodi Satta Market ने बीजेपी को दी 300 सीटें तो अब अमेरिकी एक्सपर्ट बोले, मोदी को मिलेगी इतनी सीटें..
Published on:
25 May 2024 04:50 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
