20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति चुनाव में मोबाइल चोरी बना सबसे बड़ा मुद्दा, ब्राजील में जीत दर्ज करने के लिए पक्ष-विपक्ष की घोषणाएं आपको चौंका देंगी?

Brazil Presidential Election 2026: ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में मोबाइल चोरी बड़ा मुद्दा बन गई है। जानें लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो ने मोबाइल चोरों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाने का वादा किया है।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Mukul Kumar

•

Oct 20, 2026

Brazil Election

राष्ट्रपति लुइज इनासियो। (फोटो- ANI)

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव अब काफी नजदीक हैं। इसको लेकर सभी पार्टियां जीत दर्ज करने के लिए पूरा दम-खम लगा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा मोबाइल चोरी बन गया है।

सड़क पर चलते समय फोन छीन लेना, बैंक खाते से पैसे निकाल लेना और लोगों के निजी डेटा तक पहुंच जाने को लेकर ब्राजील में आम नागरिकों की चिंता बढ़ रही है।

यही वजह है कि राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा और उनके दक्षिणपंथी प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो, दोनों ही मोबाइल चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा कर रहे हैं।

2023 के बाद कम हुईं मोबाइल चोरी की घटनाएं

ब्राजील में मोबाइल चोरी की घटनाएं 2023 के बाद से कम हुई हैं, लेकिन इनकी संख्या अब भी काफी ज्यादा है। ब्राजीलियन पब्लिक सिक्योरिटी फोरम के मुताबिक, 2025 में देशभर में मोबाइल चोरी के करीब 8.30 लाख मामले दर्ज किए गए। 21 करोड़ से ज्यादा आबादी वाले इस देश में मोबाइल चोरी अब लोगों की सुरक्षा से जुड़ी बड़ी चिंताओं में शामिल है।

मोबाइल चोरी के बाद बैंक खाते से भी निकाले पैसे

साओ पाउलो की कंटेंट क्रिएटर तबाता लेंक के साथ हाल ही में मोबाइल चोरी की एक घटना हुई थी। इस वक्त वो घटना काफी चर्चा में है। अगस्त के आखिरी दिनों में वह ट्रैफिक में अपनी कार के अंदर बैठी थीं।

इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आए दो बदमाशों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा और डैशबोर्ड पर रखा नया मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो कार में लगे डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।

चोरी के बाद क्या हुआ?

यह घटना सिर्फ मोबाइल चोरी होने तक सीमित नहीं रही। बदमाशों ने उनके फोन का इस्तेमाल करके बैंक खाते से 2,000 ब्राजीलियाई रियाल भी निकाल लिए।

इस पर क्रिएटर ने कहा कि किसी का फोन चोरी होना ही हिंसक अनुभव है, लेकिन जब पता चलता है कि कोई आपकी निजी जिंदगी में दखल देकर खाते से पैसे भी निकाल चुका है, तो इससे काफी दुख होता है।

मोबाइल चोरों पर सख्त कानून चाहते हैं दोनों नेता

अब यह मुद्दा इतना बड़ा बन गया है कि ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर से पहले राजनीतिक बहस के केंद्र में है। राष्ट्रपति लूला और उनके प्रतिद्वंद्वी फ्लावियो बोल्सोनारो, दोनों इस अपराध पर सख्ती दिखा रहे हैं।

लूला ने इस साल इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी से जुड़े अपराधों के लिए सजा बढ़ाने वाला कानून बनाया है। इसके तहत दोषियों को 10 साल तक की जेल हो सकती है। उनकी सरकार ने चोरी हुए मोबाइल की जानकारी दर्ज करने और शिकायत करने के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी शुरू किया है।

प्रतिद्वंदी का क्या है प्रस्ताव?

वहीं, बोल्सोनारो ने मोबाइल चोरों के लिए कम से कम आठ साल की जेल की सजा का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने एक लाइव प्रसारण में कहा कि मोबाइल चोरी करने वालों को जेल भेजा जाएगा।