9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला ने मोबाइल से सोशल मीडिया ऐप डिलीट कर घटाया 30 किलो वजन

इन दिनों एक महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने खुद बताया कि मोबाइल ऐप की वजह से कैसे उसका मोटापा बढ़ता गया। एक समय ऐसा भी आया जब उसे अपना फिगर देखकर खुद शर्मिंदगी महसूस होने लगी। तब उसने इसकी वजह खोजी। उसका समाधान निकाला और एक साल में 30 किलो तक वजन कम करके अपना पुराना फिगर फिर हासिल कर लिया।  

2 min read
Google source verification

image

Ashutosh Pathak

Oct 28, 2021

loss_weight.jpg

नई दिल्ली।

मोटापे की कई वजहें हो सकती है, हार्मोनल, बीमारी, खानपान, अनियमित दिनचर्या और भी बहुत कुछ। मगर मोबाइल का सोशल मीडिया ऐप भी मोटापे की वजह बन सकता है, यह सुनकर हैरान होना लाजिमी है।

इन दिनों एक महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। उसने खुद बताया कि मोबाइल ऐप की वजह से कैसे उसका मोटापा बढ़ता गया। एक समय ऐसा भी आया जब उसे अपना फिगर देखकर खुद शर्मिंदगी महसूस होने लगी। तब उसने इसकी वजह खोजी। उसका समाधान निकाला और एक साल में 30 किलो तक वजन कम करके अपना पुराना फिगर फिर हासिल कर लिया।

यह भी पढ़ें:-पाकिस्तान में टीएलपी समर्थकों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, चार जवानों की गोली लगने से मौत

दुनिया में लोग सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। कुछ लोगों को तो इसकी इतनी लत लग जाती है कि वे सोशल मीडिया के बिना नहीं रह सकता है। एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने गजब दावा किया है। महिला ने कहा कि उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाकर अपना वेट लॉस किया है। महिला ने पहले अपना फेसबुक डिलीट किया और फिर इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया था।

दरअसल, यह घटना ब्रिटेन की एक शहर की है। 'डेली स्टार' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस महिला का नाम ब्रेंडा फिन है। इस महिला ने एक साल में 30 किलो से अधिक वजन कम किया। उसने खुद अपनी वेट लॉस जर्नी के बारे में बताया है। महिला के साथ भी वही चीज था जो अमूमन मोटे लोगों के साथ होता है। महिला लगातार कुछ ना कुछ खाती रहती है।

महिला ने खुद बताया कि करीब तीन साल उसका डाइट अजीबोगरीब था। इसी वजह से उसके खाने में लापरवाही हो गई और उसका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था। हालत यह हो गई थी कि महिला का वजन 98 किलो तक पहुंच गया। ऐसे में उसे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उसने यह भी बताया कि कई बार उसे शर्म भी महसूस करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें:-पिता के शव के सामने बेटी ने खिंचवाए ग्लैमरस फोटो, लोगों ने सोशल मीडिया पर ली क्लास

इसके बाद उसने सोचा कि कैसे उसका वजन कम हो सकता है। उसने यह पाया कि इसके लिए सोशल मीडिया भी जिम्मेदार है। इसके बाद उसने अपना फेसबुक डिलीट किया और फिर कुछ समय में इंस्टाग्राम भी डिलीट कर दिया। इतना सब करने के बाद उसने अपना वजन कम करने के लिए कुछ ऑनलाइन टिप्स भी लिए।

सोशल मीडिया छोड़ने के बाद उसने अपना पूरा ध्यान डाइट और एक्सरसाइज पर लगा दिया। एक साल तक वह नियमित एक्सरसाइज करती रही और फिर उसने अपना वजन कम कर लिया। जब वह चेक करने पहुंची तो उसने पाया कि उसका वजन करीब तीस किलो तक घट गया है। जब उसने अपनी कहानी लोगों को बताई तो लोग हैरान रह गए।