रोड एक्सीडेंट्स दुनियाभर में एक गंभीर समस्या है। आए दिन ही कहीं न कहीं इस तरह के मामले आते रहते हैं। हर साल दुनियाभर में रोड एक्सीडेंट्स की वजह से कई लोगों की मौत हो जाती है। इसी तरह का मामला आज, सोमवार, 9 जून को मलेशिया में सामने आया। तड़के सुबह यूनिवर्सिटी पेंडिडिकन सुल्तान इदरीस (उप्सी) के छात्रों को ले जा रही एक बस की टक्कर एमपीवी से हो गई। यह एक्सीडेंट पेराक (Perak) राज्य के गेरिक (Gerik) शहर में तासिक बैंडिंग (Tasik Banding) के पास ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर तड़के सुबह 1 बजकर 10 मिनट पर हुआ।