कोरोना महामारी (Corona Pandemic), जिसे कोविड-19 (Covid-19) भी कहते हैं, को शायद ही कोई भूल सकता है। दुनियाभर में कई लाख लोगों ने कोरोना वायरस (Corona Virus) की वजह से अपनी जान गंवाई। कई लोगों के परिवार इस महामारी की वजह से उजड़ गए। चीन से फैले कोरोना वायरस ने दुनियाभर में लोगों को प्रभावित किया। अभी भी यह महामारी खत्म नहीं हुई है और इसके मामले अभी भी सामने आते हैं। इसी बीच चीन में अब एक नया वायरस मिला है, जिसकी वजह से खलबली मच गई है।