31 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका के कैलिफोर्निया में हिमस्खलन ने मचाई भारी तबाही, 8 स्कीयरों की मौत, एक अब भी लापता

अमेरिका के कैलिफोर्निया के ताहो क्षेत्र में कैसल पीक पर आए भीषण हिमस्खलन में आठ स्कीयरों की मौत, एक अब भी लापता। नेवादा काउंटी प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान जारी रखा है।

less than 1 minute read
Google source verification
California avalanche

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भारी तबाही (Photo - @NahBabyNahNa/X)

California avalanche: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में बर्फीले तूफान और भीषण हिमस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। ताहो क्षेत्र के कैसल पीक में आए विनाशकारी हिमस्खलन के बाद लापता हुए नौ स्कीयरों में से आठ की मौत की पुष्टि हुई है। बचाव दल ने सभी आठ शव बरामद कर लिए हैं, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता है और उसके जीवित होने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

नेवादा काउंटी की शेरिफ शैनन मून (Shannan Moon) ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अंतिम लापता स्कीयर की तलाश जारी है, लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए उसके मृत होने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मृतकों में एक व्यक्ति खोज और बचाव दल के सदस्य का जीवनसाथी भी शामिल था, जिससे राहत अभियान भावनात्मक रूप से अत्यंत कठिन हो गया।

मंगलवार को स्थानीय समयानुसार लगभग साढ़े ग्यारह बजे (19:30 GMT) कैसल पीक क्षेत्र में फुटबॉल मैदान के आकार का विशाल हिमस्खलन आया था। इस दुर्घटना के बाद पंद्रह स्कीयर लापता हो गए थे। इनमें से छह को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि शेष लोग इसकी चपेट में आ गए।

रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते राहत और बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को चेतावनी दी गई है कि वे ऊंचे पहाड़ी इलाकों और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।