18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन संघर्ष को ‘युद्ध’ कहा, पुतिन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग

राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय कॉलेजियम की बैठक में कहा था कि उनका लक्ष्य यूक्रेन के साथ संघर्ष को बढ़ाना नहीं, बल्कि वे इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। इस तरह पुतिन ने पहली बार यूक्रेन के साथ चल रहे इस टकराव को युद्ध कहा था। इस मुद्दे पर अब सेंट पीट्सबर्ग की एक नेता ने पुतिन को कठघरे में खड़ा कर दिया है और उन पर अभियोग चलाए जाने का आह्वान किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
putin.jpg

Putin once again threatens nuclear strike amid war in Ukraine

राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने पिछले दिनों रक्षा मंत्रालय कॉलेजियम की बैठक में कहा था कि उनका लक्ष्य यूक्रेन के साथ संघर्ष को बढ़ाना नहीं, बल्कि वे इस युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं। इस तरह पुतिन ने पहली बार यूक्रेन के साथ इस चल रहे इस टकराव को युद्ध कहकर बुलाया था। इस मुद्दे पर अब सेंट पीट्सबर्ग की एक नेता ने पुतिन को कठघरे में खड़ा कर दिया है और उन पर अभियोग चलाए जाने का आह्वान किया है।

झूठी सूचना फैलाने का आरोप
दरअसल, पुतिन अब तक यूक्रेन के खिलाफ चल रहे इस संघर्ष को विशेष सैन्य अभियान कहकर बुलाते आए हैं। यही नहीं मार्च 2022 में पुतिन ने एक कानून पर भी हस्ताक्षर किए थे जिसके अंतर्गत सैन्य बलों के खिलाफ जानबूझकर झूठी सूचना फैलाए जाने पर उनके खिलाफ मुकद्मा चलाया जा सकता है। लेकिन अब जब पुतिन ने खुद ही यूक्रेन के खिलाफ कथित सैन्य अभियान को युद्ध की संज्ञा दी है तो विपक्षी काउंसलर निकिता युफेरेव ने पूछा है कि अब पुतिन के खिलाफ भी एक जांच शुरू की जाए।

पुतिन का पाखंड होगा उजागर

निकिता ने ये भी कहा है कि उन्हें पता है कि उनकी इस शिकायत का कोई परिणाम नहीं निकलने वाला, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि इस बात को जितनी बार दोहराया जाए, उतनी बार लोगों को पुतिन के फैलाए गए झूठ और पाखंड को समझने में मदद मिलेगी।