27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैमरून: आतंकी संगठन के खिलाफ जंग के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर क्रेश, सीनियर कमांडर समेत 3 अफसरों की मौत

जनरल जेकब कोडजी चौथे संयुक्त सैन्य क्षेत्र और बोको हराम के विरुद्ध लड़ाई के प्रमुख थे। इस दुर्घटना में तीन अन्य अधिकारी की भी मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Jan 24, 2017

कैमरून में आतंकवादी संगठन बोको हराम के विरूद्ध लड़ाई की अगुवाई कर रहे कैमरुन के एक वरिष्ठ कमांडर और तीन अन्य अधिकारियों की गश्त के दौरान हैलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई।

सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुदूर उत्तरी क्षेत्र के बोगो जिले में रविवार शाम को हैलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यहां कैमरुन की सेना और क्षेत्रीय टास्क फोर्स पिछले दो सालों से आतंकवादी संगठन के विरुद्ध युद्ध लड़ रही है।

सरकार ने वक्तव्य जारी कर कहा जनरल जेकब कोडजी चौथे संयुक्त सैन्य क्षेत्र और बोको हराम के विरुद्ध लड़ाई के प्रमुख थे। इस दुर्घटना में तीन अन्य अधिकारी की भी मौत हो गई है।

दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें

image