इस्तांबुल के गवर्नर ऑफिस के बयान के मुताबिक, घटना स्थल के लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य टीमों को रवाना किया गया है। ये टीमें घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाएंगे। शहर में भारी जाम से बचने के लिए मेट्रो बसें लोगों के लिए सबसे पसंदीदा साधन में से एक है, जो लाखों लोगों की पसंद है। ये बसें शहर में बसों के लिए निर्धारित विशेष सड़क पर चलती हैं, जिससे यात्रियों को सफर के दौरान कम खर्चे में जल्दी सफर का अनुभव मिलता है।