1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

262 करोड़ में नीलाम हुआ 15 करोड़ साल पहले पाए जाने वाले डायनासोर का जीवाश्म

डायनासोर को धरती से लुप्त हुए करोड़ों साल बीत गए हैं, लेकिन अभी भी उनके प्रति लोगों में इंट्रेस्ट कम नहीं हुआ है। इसी वजह से हाल ही में 15 करोड़ साल पहले पाए जाने वाले डायनासोर का जीवाश्म इतना महंगा नीलाम हुआ है कि जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 18, 2025

Ceratosaurus fossil

Ceratosaurus fossil (Representational Photo)

शायद ही ऐसा कोई होगा जिसने डायनासोर (Dinosaur) के बारे में नहीं सुना होगा। डायनासोर, धरती पर करोड़ों साल पहले पाए जाने वाले काफी बड़े और खतरनाक जानवर थे जो लुप्त हो चुके हैं। हालांकि अभी भी धरती पर उनके जीवाश्म पाए जाते हैं। दुनियाभर के वैज्ञानिक भी डायनासोर के जीवाश्म और उनसे जुड़ी अन्य खोज करने में लगे रहते हैं, जिससे उनके बारे में और जानकारी मिल सके। डायनासोर को धरती से लुप्त हुए करोड़ों साल बीत गए हैं, लेकिन अभी भी उनके प्रति लोगों में इंट्रेस्ट कम नहीं हुआ है। इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 15 करोड़ साल पहले पाए जाने वाले डायनासोर का जीवाश्म इतना महंगा नीलाम हुआ है कि जानकार आप हैरान रह जाएंगे।

किस डायनासोर का जीवाश्म हुआ नीलाम?

सेराटोसॉरस (Ceratosaurus) नाम के डायनासोर का जीवाश्म हाल ही में नीलाम किया गया है। इस प्रजाति के डायनासोर, धरती पर करीब 15 करोड़ साल पहले पाए जाते थे। जानकारी के अनुसार करीब 15 करोड़ साल पहले यह मांसाहारी डायनासोर, उस समय के अमेरिका (United States Of America) के बाढ़ मैदानों में पाया जाता था।


करोड़ों में हुई नीलामी

न्यूयॉर्क (New York) के ऑक्शन हाउस ने सेराटोसॉरस के जीवाश्म को 30.5 मिलियन डॉलर्स (करीब 262 करोड़ रूपए) में नीलाम किया है। इसकी अनुमानित कीमत 4 से 6 मिलियन डॉलर्स (34 से 51 करोड़ रूपए) थी, लेकिन महज 6 मिनट में इसकी बोली सात गुना बढ़ गई। यह अब तक किसी डायनासोर के जीवाश्म की तीसरी सबसे महंगी नीलामी रही।


किस वजह से इतनी महंगी बोली लगी?

करीब 15 करोड़ साल पहले पाए जाने वाले सेराटोसॉरस, मांसाहारी डायनासोर होते थे, जिनकी नाक पर पतले सींग थे और उनके दांत खंजर जैसे होते थे। यह अब तक खोजे गए चार सेराटोसॉरस कंकालों में अकेला किशोर नमूना है, जिसकी लंबाई 11 फीट और ऊंचाई 6 फीट है। इसकी पूर्ण और सुरक्षित खोपड़ी इस नीलामी का प्रमुख आकर्षण बनी और इसी वजह से इसकी इतनी महंगी बोली लगी।