
Chandrayaan-3
भारत (India) का ऐतिहासिक मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) आज दुनियाभर में ट्रेंड कर रहा है। जिस चन्द्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, वो आज, बुधवार, 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंड करने वाला है। इसरो (ISRO) के अनुसार शाम करीब 6 बजकर 04 मिनट पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की चांद पर लैंडिंग हो सकती है। दुनियाभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए प्रार्थनाओं का दौर जारी है। आज शाम को चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दुनियाभर में लाइव देखा जाएगा। पर दुनियाभर की नज़रें भारत के इस ऐतिहासिक मून मिशन पर बनी हुई हैं।
कई देश कर रहे हैं ट्रैक
इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. किरण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के चंद्रयान-3 मून मिशन पर दुनियाभर की नज़रें तो हैं ही, साथ ही कई देश इसे ट्रैक भी कर रहे हैं। वैज्ञानिक डॉ. किरण कुमार के अनुसार अमेरिका (United States Of America) के स्पेस सेंटर नासा (NASA) की भारत के चंद्रयान पर नज़रें पूरी तरह से टिकी हुई हैं और नासा चंद्रयान-3 को ट्रैक भी कर रहा है।
पर ऐसा करने वालों में सिर्फ अमेरिका ही नहीं, और देश भी शामिल हैं। चीन (China), ऑस्ट्रेलिया (Australia), स्पेन (Spain), इंडोनेशिया (Indonesia) और ब्रूनेई (Brunei) जैसे देशों के स्पेस सेंटर भी भारत के चंद्रयान-3 पर नज़र बनाए हुए हैं और इसे ट्रैक कर रहे हैं। इन सभी देशों के स्पेस सेंटर्स में चंद्रयान-3 की सभी एक्टिविटी पर नज़र रखी जा रही है। साथ ही कुछ अन्य देशों के स्पेस सेंटर्स भी भारत के चंद्रयान-3 मून मिशन पर टकटकी लगाए हुए हैं।
Published on:
23 Aug 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
