
London Film Writer and director Charles Dobara sang Chhath song video viral
Chhath Puja 2024: 4 दिवसीय छठ महापर्व को लेकर भारत समेत विदेशों में हर्षोल्लास देखा जा रहा है। गौर करने वाली बात ये है कि भारत के इस महापर्व को विदेशियों ने भी काफी अच्छे से समझा है यही वजह है कि विदेशी लोग भी इस छठ महापर्व को मना रहे हैं। वहीं लंदन के फिल्म राइटर और निर्देशक चार्ल्स डोबारा (Charles Dobara) ने अपने अनोखे अंदाज में भारतीयों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। दरअसल उन्होंने बिहार (Bihar) में लोकप्रिय छठ गीत गाया है। इस गीत से उन्होंने छठ के प्रति अपनी आस्था भी दर्शाई है। लंदन के फिल्म डायरेक्टर का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो छपरा जिला नाम के X अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।
इस वीडियो में डायरेक्टर चार्ल्स डोबारा कह रहे हैं कि “ मेरे प्रिय भोजपुरी लोगों, हमार तरफ से छठ पूजा का बहुत बहुत शुभकामनाएं..। मेरे भोजपुरी भाषा के दर्शकों, यूपी और बिहार के दर्शकों, ये छठ पूजा का पर्व है। यहां सब लोग बड़े सजे-धजे हैं, सब बहुत अच्छे लग रहे हैं।” इसके बाद चार्ल्स वहां पर खड़े लोगों से पूछ रहे हैं कि क्या वो भी वैसा महसूस कर रहे हैं जैसा की चार्ल्स कर रहे हैं, तो लोगों ने हां में जवाब दिया। इसके बाद चार्ल्स कुछ शब्द तमिल में भी बोलते हैं। क्योंकि वहां पर दो लड़कियां तमिलनाडु से मौजूद रहती हैं। इसके बाद वो भोजपुरी भाषा में छठ गीत गाने लगते हैं।
चार्ल्स के इस वीडियो पर भारतीय लोग अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया हमार छठ पूजा का जलवा हर जगह है, देश से लेकर विदेशों में भी है, तो दूसरे यूजर ने इस बिहार और बिहारी लोगों को जलवा करार दिया।
बता दें कि दुनिया भर के देशों में रह रहे बिहार के लोग विदेश में रह कर भी छठ पूजा का महापर्व मना रहे हैं। चाहे वो अमेरिका हो, ऑस्ट्रेलिया हो, दुबई हो, या मॉरीशस। हर जगह से छठ पूजा की धूम सुनाई दे रही है।
Published on:
07 Nov 2024 04:51 pm
