2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CHILDRENS DAY SPECIAL GELLARY : पंडित नेहरू के बताए मार्ग पर चलने का किया आह्वान,मुख्यालय सहित जिले भर में हुए विविध आयोजन

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मंगलवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया।

4 min read
Google source verification
RAJSAMAND NEWS

राजसमंद. पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मंगलवार को जिले भर में बाल दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान सरकारी विद्यालयों से लेकर निजी शिक्षण संस्थाओं में विविध आयोजन हुए। वहीं विधिक चेतना रैली निकालकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया गया।

बाल दिवस के अवसर पर बालकों एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान करने तथा बाल विवाह, बाल श्रम रोकने, आमजन में व्यापक प्रचार प्रसार करने के लिए विशाल विधिक चेतना रैली का आयोजन किया गया।

पारिवारिक न्यायालय के न्यायाधीश शिव कुमार शर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। न्यायालय परिसर से रवाना होकर, नगर परिषद, जिला कारागृह, जल चक्की, 100 फीट रोड होते हुए पुन: न्यायालय परिसर में आकर पूर्ण हुई। रैली में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बुलाकी दास व्यास, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विक्रम सिंह, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रतीश कुमार गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिता शर्मा आदि मौजूद थीं।

मुखर्जी चौराहा स्थित ड्रीम इंडिय़ा स्कूल में प्रधानाध्यापिका पूनम शुक्ला के निर्देशन में कार्यक्रम हुए। इस दौरान कईस्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। जेके ग्राम स्थित लक्ष्मीपत सिंहानिया विद्यालय में बाल दिवस पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय अभिषेक की अध्यक्षता में विद्यार्थियों का मेडिकल चेक-अप शिविर लगा। शिविर का आयोजन अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च सेन्टर के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल मिश्रा, अनन्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एण्ड रिसर्च सेन्टर के राकेश माथुर बाल चिकित्सक डॉ एस. के. टांक एवं डॉ. समीर जिगरवाल आदि मौजूद थे।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डूमखेड़ा में एज्यूकेट गल्र्स की ओर से बाल अधिकार बाल ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कालूसिंह राठौड़ थे जबकि अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष नारायण लाल गुर्जर ने की। विशिष्ट अतिथि गणेश गुर्जर थे। इस अवसर पर एज्यूकेट गल्र्स के प्रबंधक अभिनव शर्मा, कमलेश दवे ने बाल अधिकार पर विस्तार से चर्चा की। प्रारंभ में संस्था प्रधान दिनेश श्रीमाली ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया।

गांधी सेवा सदन प्रांगण में जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ के साथ ही खो-खो, बैडमिन्टन, चित्रकला नृत्य आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। बाल सभा में भरत पालीवाल, भाविका नन्दवाणा, भावना छींपा, मानसी बागोरा, उमेश कीर, हर्षिता इत्यादि प्रवक्ताओं ने विचार रखे। संस्था मंत्री डॉ. महेन्द्र कर्णावट ने बाल सभा में चाचा नेहरू के राष्ट्र निर्माण के अवदानों के बारे में विचार व्यक्त किए।

सेंट वेलफ्रेड स्कूल धोइंदा राजसमंद में बाल मेला लगा, जिसमें बच्चों ने अपनी अपनी दुकानें लगाई। कार्यक्रम का उद्घाटन सुरेश पालीवाल एवं प्रेमशंकर पालीवाल ने किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू हुआ तथा 2 तक
चला।

आलोक स्कूल के महाराणा प्रताप सभागार में प्रशासक मनोज कुमावत व प्राचार्य ललित गोस्वामी के निर्देशन में आयोजन हुआ। प्राचार्य ललित गोस्वामी ने विद्यार्थियों को पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में जानकारी दी। इस दौरान स्कूल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

राउमावि राजनगर में बालदविस पर रमसा एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यशाला व परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ६ से १८ वर्ष के ३०० दिव्यांग बच्चों ने भाग लिया।

द्वारकेश अक्षम सेवा संस्थान राजसमंंद द्वारा संचालित जागृृति उच्च माध्यमिक विशिष्ट विद्यालय में विशिष्ट बच्चों द्वारा कार्ड प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा 11वीं का छात्र विष्णु जाटव ने नेहरू का चित्र के साथ उनका संक्षिप्त परिचय लिखकर एक आकर्षक कार्ड बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन अनिता परियानी ने किया। इस दौरान विद्यालय स्टॉफ चन्दन कंवर, मंजू, उमेश, ममता, रेनुका, प्रियंका, देवेन्द्र, छोटी, कानसिंह, अशोक, सरसी, नन्दू आदि मौजूद थे।

शिव बाल निकेतन विद्यालय में डॉ. सीमा कावडिय़ा, संस्था सचिव अनुराधा कौशिक की अध्यक्षता में मनाया गया। प्रधानाध्यापिका रीतू शर्मा ने आभार माना। माधव विद्या निकेतन स्कूल में संस्थान सचिव सुशील बडाला के निर्देशन में आयोजन हुआ। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल कांकरोली द्वारा बालक-बालिकाओं को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।

राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय जनावद में बाल मेले का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान प्रेमसिंह चौहान ने बताया कि मेले में करीब २० दुकानें बच्चों द्वारा लगाई गईं। इस दौरान जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक भरतकुमार जोशी, निजी सहायक महेशचंद्र पानेरी, कार्यालय सहायक कुबेरसिंह आदि ने मेले का निरीक्षण किया।