22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन में कोरोना का कहर, शंघाई में लगा लॉकडाउन, कैद हुए 2.5 करोड़ लोग

चीन के आर्थिक केंद्र शंघाई शहर तक कोरोना के प्रकोप बढ़ने से अब यहाँ आज से लॉकडाउन लगा दिया गया है। यहाँ कोरोनब के कारण करोड़ों लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं।

2 min read
Google source verification

image

Mahima Pandey

Mar 27, 2022

coronavirus 6 Crore active cases in world China Corona 4th wave

coronavirus 6 Crore active cases in world China Corona 4th wave

चीन में एक बार फिर से कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ये अब चीन के सबसे बड़े शहर शंघाई शहर में भी पहुंच गया है जिस कारण यहाँ चरणाबद्ध तरीके से लॉकडाउन लगाने का काम आज से शुरू कर दिया गया है। ये निर्णय रविवार को ही ले लिया गया था। शहर के प्रशासन ने रविवार को जानकारी दी थी कि सोमवार से यहाँ टेस्टिंग को और बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही शहर के पूर्वी हिस्से को पाँच दिनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

रविवार को सामने आए 3,450 नए मामले
सुदूर प्रांतों से होते हुए महामारी का कहर देश के आर्थिक केंद्र शंघाई तक पहुँचने से चीन की चिंता बढ़ गई है।आज से यहाँ चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन लगाने काम शुरू हो गया है। रविवार को शंघाई में कोरोना के 3,450 नए मामले सामने आए थे। ये आंकड़ा देश में सामने आए कुल मामलों का 70 फीसदी है। चरणबद्ध लॉकडाउन के तहत शंघाई शहर को अगले 9 दिनों के लिए दो भागों में बांटा जाएगा। इसके बाद यहांबड़े पैमाने पर मास टेस्टिंग की जाएगी।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद
लॉकडाउन के दूसरे चरण में शहर को विभाजित करने वाली हुआंगपु नदी के पश्चिम में विशाल डाउनटाउन क्षेत्र शुक्रवार से अपना पांच दिवसीय लॉकडाउन शुरू करेगा। यह सुनिश्चित करने के लिए कि बाहरी दुनिया से कोई संपर्क न हो, निवासियों को घर पर ही रहना है। इस दौरान चेकप्‍वाइंट पर सामान रखे जाएंगे ताकि किसी से किसी का संपर्क न हो सके। इसके अलावा जो ऑफिस जरूरी नहीं है, वे बंद रहेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बंद रहेगा।

बता दें कि शंघाई की आबादी 25 मिलियन है और ये महानगर हाल के दिनों में कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। यहाँ मार्च की शुरुआत में ही कोरोना ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी थी। हालांकि, यहाँ कुल मामले वैश्विक संदर्भ की तुलना में कम हैं। बता दें कि 2019 के अंत में वुहान शहर में देखे गए प्रकोप के बाद इस वर्ष चीन में कूरण का प्रकोप इस स्तर पर देखने को मिल रहा है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार रविवार को 4,500 से अधिक नए घरेलू मामले दर्ज किये गए हैं जो पिछले दिन की तुलना में कम है। फिर भी कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया है। ऐसे में इसके रोकथाम के लिए लॉकडाउन का निर्णय लिया गया है। शंघाई में मास टेस्टिंग भी सोमवार से शुरू की जा रही है।

यह भी पढ़े - दुनियाभर में कोरोना के एक्टिव केस 6 करोड़ पार, चीन के तीन शहरों में लगा लॉकडाउन