बांग्लादेश (Bangladesh) में चल रही राजनीतिक उथल-पुथल किसी से भी छिपी नहीं है। पिछले साल 5 अगस्त को बांग्लादेश में हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना (Sheikh Hasina) को पीएम पद की कुर्सी छिन गई। अपनी जान बचाने के लिए उन्हें बांग्लादेश छोड़कर अपनी बहन शेख रेहाना (Sheikh Rehana) के साथ भारत (India) में शरण लेनी पड़ी। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के कुछ समय बाद बांग्लादेश में अंतरिम सरकार बनी, जिसका लीडर मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) को बनाया गया। अब एक बार फिर बांग्लादेश में तख्तापलट की अटकलें तेज़ हो गई हैं। इसी बीच बांग्लादेश में स्थिति चीन के दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एक आदेश जारी किया है।