
Abdul Latif Baloch (Photo - Shalee Baloch)
पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में चल रही उथल-पुथल किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तानी सरकार की तरफ से बलूचों की उपेक्षा की जाती है। सेना और पुलिस भी बलूचों पर अत्याचार करती है। अक्सर ही बलूचिस्तान में बलूचों को अगवा करने और उनकी हत्या करने के मामले भी सामने आते हैं। अब इसी तरह का एक और मामला सामने आया है और एक पत्रकार को निशाना बनाया गया है।
बलूचिस्तान के अवारन जिले के मश्कय में अब्दुल लतीफ बलूच नाम के पत्रकार की हत्या कर दी गई है। मामला शनिवार की रात का है, जब कुछ बंदूकधारी लोग ज़बरदस्ती अब्दुल के घर में घुस गए और उसे अगवा करने की कोशिश करने लगे। अब्दुल ने इसका विरोध किया तो बंदूकधारियों ने उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
अब्दुल, बलूचों के मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ आवाज़ उठाने में पीछे नहीं रहता था और अपनी पत्रकारिता के ज़रिए इस तरह के मामलों पर खुलकर प्रकाश डालता था। उसकी हत्या की यही वजह बताई जा रही है।
कुछ महीने पहले अब्दुल के बड़े बेटे की भी हत्या कर दी गई थी। उसे अगवा कर लिया गया था, जिसके बाद उसका शव मिला था। अब्दुल को उसके घर में उसकी पत्नी और बच्चों के सामने ही गोली मारी गई।
फिलहाल इस हत्या की ज़िम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, पर बलूचिस्तान में अक्सर ही पाकिस्तानी सरकार और सेना द्वारा समर्थित अपराधी इस तरह की वारदातों को अंजाम देते हैं। ऐसे में अब्दुल की हत्या का शक भी ऐसे ही अपराधियों पर है।
यह भी पढ़ें- गाज़ा पर नहीं रुक रहे इज़रायली हमले, 34 लोगों की हुई मौत
Updated on:
26 May 2025 12:35 pm
Published on:
26 May 2025 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
