
Pakistan army (Photo - ANI)
पाकिस्तान (Pakistan) को दुनियाभर में आतंकवाद (Terrorism) का सबसे बड़ा ठिकाना माना जाता है। लंबे समय से आतंकियों को पाकिस्तान में संरक्षण मिला है। आतंकवाद को फलने-फूलने में भी पाकिस्तान ने काफी मदद की है। हालांकि अब पाकिस्तान भी आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। पाकिस्तान में आए दिन ही आतंकी हमलों के मामले सामने आते रहते हैं, जिससे जान-माल का काफी नुकसान होता है। आतंकी हमलों से जनता ही नहीं, पाकिस्तानी सेना, और पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए सेना देशभर में सैन्य अभियान चलाती है। एक बार फिर सेना को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कामयाबी मिली है।
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि सेना ने तीन अलग-अलग सैन्य अभियानों में 9 आतंकियों को मार गिराया। तीनों सैन्य अभियान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में चलाए गए। इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस के अनुसार सेना ने डेरा इस्माइल खान जिले में 4 आतंकियों को मार गिराया। इसके बाद टंक जिले में पाकिस्तानी सेना ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। फिर तीसरे सैन्य अभियान के दौरान खैबर जिले में पाकिस्तानी सेना ने 9 आतंकियों का काम तमाम कर दिया।
पाकिस्तानी सेना ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान, टंक और खैबर जिले में चलाए सैन्य अभियान के दौरान न सिर्फ आतंकियों को मार गिराया, बल्कि उनके ठिकानों पर भी छापा मारा। इस दौरान सेना ने हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किए।
इंटर-सर्विसेज़ पब्लिक रिलेशंस ने साफ कर दिया कि पाकिस्तानी सेना की आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। इसी वजह से सेना समय-समय पर देशभर में सैन्य अभियान चलाती रहेगी।
यह भी पढ़ें- गाज़ा पर नहीं रुक रहे इज़रायली हमले, 34 लोगों की हुई मौत
Updated on:
26 May 2025 11:09 am
Published on:
26 May 2025 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
