22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / इस महामारी ने बरपाया कहर, अंगोला में 114 लोगों की हुई मौत

इस महामारी ने बरपाया कहर, अंगोला में 114 लोगों की हुई मौत

Angola Cholera Outbreak: अंगोला में हैजा बीमारी कहर बरपा रही है। इस साल इस बीमारी के हज़ारों मामले सामने आ चुके हैं। पूरे देश में हैजा की वजह से गंभीर स्थिति बनी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 12 Feb 2025, 3:34 PM IST

Cholera outbreak in Angola

Cholera outbreak in Angola

मध्य अफ्रीकी देश अंगोला (Angola) में इस समय एक महामारी ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। हम बात कर रहे हैं हैजा (Cholera) की, जिससे अंगोला में गंभीर स्थिति बनी हुई है। यह बीमारी अंगोला में कहर बरपा रही है। इस साल 7 जनवरी से अंगोला में हैजा के मामले सामने आने शुरू हुए हैं, जिसके बाद कई प्रांतों में यह बीमारी फैल गई है। अंगोला के लुआंडा (Luanda) और बेंगो (Bengo) प्रांत, जो एक-दूसरे के पड़ोसी प्रांत हैं, हैजा से सबसे ज़्यादा प्रभावित हैं।

3 हज़ार से ज़्यादा मामले आए सामने

7 जनवरी से अब तक अंगोला में हैजा के 3,402 मामले सामने आ चुके हैं। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए इस बारे में जानकारी दी। अंगोला के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 1 फरवरी से अंगोला में हर दिन हैजा के 100 से ज़्यादा मामला देखने को मिल रहे हैं।

114 लोगों की मौत

हैजा की वजह से अंगोला में पिछले करीब एक महीने में 114 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बात की पुष्टि देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने की। सैंकड़ों लोग इस वजह से अस्पतालों में भर्ती हैं। अंगोला के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हैजा से देश में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।



यह भी पढ़ें- PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री मोदी का होगा दसवां अमेरिका दौरा, जानिए क्यों है बेहद अहम

बड़े लेवल पर हो रहा है वैक्सीनेशन

अंगोला के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में हैजा के खिलाफ वैक्सीनशन की प्रोसेस तेज़ी से चल रही है। अब तक 9,25,000 से ज़्यादा लोगों को हैजा के खिलाफ वैक्सीन लगाईं जा चुकी है। यह आंकड़ा लक्षित आबादी का 86% हिस्सा है।

सैंपलों की कम हो रही है जांच

अंगोला में हैजा के सैंपलों की जांच में तेज़ी देखने को नहीं मिल रही है। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में हैजा के संक्रमण की पुष्टि के लिए लैब में सैंपलों की जांच सीमित तौर पर की जा रही है। हर दिन सिर्फ 20 सैंपलों की ही जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पुल से खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ग्वाटेमाला में 55 लोगों की मौत