सीरिया (Syria) में आतंकवाद (Terrorism) की वजह से काफी समय से पूरे देश में माहौल काफी खराब है। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (Islamic State) का प्रभाव सीरिया में पहले से कम हुआ है, लेकिन देश से आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ है। अब सीरिया में विद्रोही आतंकी संगठन हयात तहरीर अल-शम का प्रभाव बढ़ रहा है। हयात तहरीर अल-शम को अल-कायदा का समर्थन भी मिला हुआ है। ऐसे में ये आतंकी अलेप्पो और इदलिब में काफी अंदर तक घुस चुके हैं और इन दोनों शहरों के काफी क्षेत्र पर कब्ज़ा भी कर लिया है।