खदान किसी भी चीज़ की हो, उसमें काम करना जोखिमभरा होता है। कई खदानों में सुरक्षा के मानकों का ध्यान न देने से जोखिम और भी बढ़ जाता है। दुनियाभर में अक्सर ही खदानों में हादसों के मामले देखने को मिलते हैं। इसी तरह का एक हादसा अब अफगानिस्तान (Afghanistan) में सामने आया है। अफगानिस्तान के बगलान (Baghlan) प्रांत के करकर (Karkar) इलाके में मंगलवार को कोयले की एक खदान (Coal Mine) में अचानक से धमाका हो गया। धमाके के बाद कोयले की इस खदान में चीख़पुकार मच गई।