16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुस्से में महिला निगल गई 7 हजार डॉलर, पति की बेवफाई से थी नाराज

दक्षिणी अमरीका में एक महिला अपने पति की बेवफाई से इतना ज्यादा नाराज हुई कि उसने 7000 डॉलर (4.5 लाख रुपए) के नोट निगल लिए।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santosh Trivedi

May 08, 2017

दक्षिणी अमरीका में एक महिला अपने पति की बेवफाई से इतना ज्यादा नाराज हुई कि उसने 7000 डॉलर (4.5 लाख रुपए) के नोट निगल लिए। ये सभी 100-100 डॉलर के नोट थे। अल्मेडा ने ये सारे पैसे हॉलिडे फंड के रूप में जमा किए थे। वह इन पैसों से पति के साथ हॉलिडे पर जाना चाहती थी, लेकिन पति की बेवफाई ने उसे दुखी कर दिया और उसने जानलेवा कदम उठा लिया। सैंड्रा ने बताया कि ये पैसे उसने बिजली का सामान बेचकर जोड़े थे।

पेट में दर्द होने पर पता चला

नोट निगलने के दूसरे दिन जब 30 वर्षीय सैंड्रा को पेट में दर्द हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तब भी सैंड्रा ने डॉक्टरों को नोट निगलने के बारे में नहीं बताया। डॉक्टरों ने जब सैंड्रा का एक्सरे किया तो उसके पेट व आंत में 3 सेंटीमीटर लंबी वस्तु दिखी। इसके बाद डॉक्टरों को लगा कि यह ड्रग के पैकेट हैं हालांकि बाद सैंड्रा ने इसके बारे में उन्हें बता दिया।

आंत पर असर, पर खतरा नहीं

डॉक्टर पाउलो ने बताया कि यह कदम महिला की घबराहट को दिखाता है, क्योंकि वह लगातार इस समस्या से जूझ रही थी। हालांकि नोटों के खाने के कारण आंत की सामान्य गतिविधि प्रभावित हुई। सैंड्रा अब खतरे से बाहर है।

5700 डॉलर सही सलामत

बुकारामांगा के सेंनटेंडर यूनिवर्सिटी अस्पताल के डॉक्टर ज्यां पाउलो सेरानो ने बताया कि जब सैंड्रा का ऑपरेशन किया गया तो उसके पेट से 100 डॉलर के 57 नोट और आंत में भी कई नोट मिले। सेरानो ने बताया कि हमने 5700 डॉलर (3.6 लाख रुपए) निकाल लिया गया। इन नोटों को धोया गया है और ये एकदम सही हैं। कुछ नोट खराब हो गए थे।

ये भी पढ़ें

image