
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुए लश्कर आतंकी (Video Screenshot)
Shoaib Akhtar's Brother Funeral: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज और क्रिकेट कमेंटेटर शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) के बड़े भाई शाहिद अख्तर के अंतिम संस्कार को लेकर एक बड़ा विवाद सामने आया है। 24 जून को हुए इस अंतिम संस्कार के दौरान कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ आतंकियों की मौजूदगी का दावा एक वायरल वीडियो के जरिए किया जा रहा है। यह अंतिम संस्कार इस्लामाबाद के H-8 कब्रिस्तान में हुआ था।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि इस जनाजे में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े कुछ आतंकी मौजूद थे। इनमें सैफुल्लाह कसूरी का नाम सामने आ रहा है, जिसे संगठन का डिप्टी चीफ बताया जाता है। इसके अलावा पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग (PMML) के अध्यक्ष इनाम-उर-रहमान की मौजूदगी का भी दावा किया गया है।
सैफुल्लाह कसूरी का नाम लंबे समय से भारत-विरोधी बयानों और कथित उग्र गतिविधियों के कारण सुर्खियों में रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल कई वीडियो में उसे भारत के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणियां करते हुए दिखाने का दावा किया जाता है। उसके बयानों में कथित तौर पर कश्मीर, सीमा पार तनाव और सैन्य कार्रवाई से जुड़े मुद्दों पर होता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि वह विभिन्न सार्वजनिक आयोजनों और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाता है।
इन दावों के बीच यह मुद्दा फिर चर्चा में है कि पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों और उनके राजनीतिक या सामाजिक मोर्चों की गतिविधियों पर कितना नियंत्रण है। लश्कर और इससे जुड़े ढांचों जैसे कि PMML को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगते रहे हैं। इन संगठनों की गतिविधियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में मौजूदगी के दावों ने एक बार फिर सुरक्षा और नीति से जुड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के चचेरे भाई शाकिब (Shaquib) एक आतंकवादी संगठन हरकत-उल-अंसार (जो बाद में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा) का बैटालियन कमांडर था। साल 2003 में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षा बलों (BSF) के साथ मुठभेड़ में उसे मार गिराया गया था।
Updated on:
27 Jun 2026 01:27 pm
Published on:
27 Jun 2026 01:27 pm
