9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dam Broke: नदी पर बना बांध टूटा, 4000 लोगों पर मंडराई मौत 

Dam Broke: रेस्क्यू किए जा रहे लोगों को स्कूलों और पालिका कार्यालयों में ठहराया जा रहा है। लेकिन अभी भी 4000 लोग खतरे में साए में हैं।

2 min read
Google source verification
Dam Broke in China

Dam Broke in China

Dam Broke: भीषण बाढ़ के चलते चीन के हुनान प्रांत में नदी पर बना बांध अचानक टूट गया। जिसके बाद 4 हजार लोगों पर जान का खतरा मंडराने लगा है। प्रशासन ने अब तक लगभग 3 हजार लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। वहीं बाकी लोगों के बचाव का कार्य जारी है। ये बांध मध्य चीन के हुनान प्रांत (Hunan) में मौजूद है। चीन की स्थानीय समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक शहर के बाढ़ नियंत्रण और सूखा राहत मुख्यालय के हवाले से बताया कि बांध टूटने की घटना रविवार रात करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई। पता चला है कि बांध में दरार आ गई थी।

3000 से ज्यादा कर्मी बचाव राहत कार्य में जुटे

वहीं, बांध टूटने की खबर मिलते ही जियांगतान शहर के यिसुहे कस्बे में रहने वाले कुल 3,832 निवासियों को निकाला गया है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मुख्यालय ने कहा, “सशस्त्र पुलिस, मिलिशिया और बचावकर्मियों सहित 1,205 लोगों को बचाव और राहत कार्य में लगाया गया है। जिसमें 1,000 से अधिक स्थानीय अधिकारियों और पार्टी सदस्यों की मदद ली जा रही है।”

बांध में आ गई थी दरार

अधिकारियों ने बताया कि जिनटैंग और शिन्हू के दो गांवों से निकाले गए निवासियों के रहने के लिए चार स्थानीय स्कूलों में आश्रय स्थल बनाए गए हैं। हालांकि, अधिकतर लोग अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ रहने के लिए चले गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को जियांग्टन काउंटी के हुआशी शहर में जुआनशुई नदी के एक हिस्से में एक और दरार आई। यह नदी यांग्त्सी की एक प्रमुख सहायक नदी ज़ियांगजियांग नदी में बहती है।

इस बीच चीन के आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि हुनान में भारी बारिश की संभावना है और प्रांत के कुछ हिस्सों में टाइफून गेमी के प्रभाव के कारण शनिवार शाम से सोमवार तक अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- फेमस यू-ट्यूबर ने भारत में अवैध घुसपैठ करने का तरीका बताकर बनाया वीडियो, मचा हंगामा

ये भी पढ़ें- अमेरिका से 1 लाख भारतीयों को निकाला जा सकता है बाहर, ट्रंप के बेटे पर भी खतरा