19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश में भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत, जानें डिटेल्स

Indian High Commission Death in Bangladesh: बांग्लादेश के चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में तैनात हरियाणा निवासी सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर नरेंद्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव ऑफिस परिसर से बरामद हुआ। पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 19, 2026

Indian High Commission Official in Bangladesh news

Indian Embassy In Bangladesh

Death of Indian High Commission Official in Bangladesh: बांग्लादेश के चटगांव में स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग से जुड़ी एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां तैनात भारतीय अधिकारी नरेंद्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उनका शव कार्यालय परिसर के भीतर मिला, जिसके बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

कौन थे अधिकारी?


मृतक नरेंद्र हरियाणा के रहने वाले थे और चटगांव स्थित भारतीय सहायक उच्चायोग में सिक्योरिटी प्रोटोकॉल ऑफिसर के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह काफी देर तक उन्होंने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। शुरुआत में वहां मौजूद अधिकारियों ने खुद उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर नरेंद्र का शव बरामद हुआ। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उनका शव एक बाथरूम के दरवाजे के पास पड़ा मिला। इस घटना के बाद उच्चायोग के कर्मचारियों में चिंता का माहौल है।

पुलिस ने क्या कहा?


चटगांव मेट्रोपॉलिटन पुलिस के कमिश्नर हसन मोहम्मद शौकत अली ने स्थानीय मीडिया को बताया कि नरेंद्र भारतीय कार्यालय में सुरक्षा प्रोटोकॉल अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पुलिस को बुलाया गया था। वहीं पुलिस के जनसंपर्क विभाग से जुड़े अधिकारी अमिनुर राशिद के मुताबिक शुरुआती अंदाजा यही है कि नरेंद्र की मौत रात के दौरान किसी समय हुई होगी। संभव है कि वे बाथरूम की ओर जा रहे हों, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

शव को जांच के बाद चटगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया जाएगा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव भारतीय सहायक उच्चायोग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है।