अफ्रीकी देश कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Democratic Republic Of Congo / DR Congo) में गुरुवार एक राजनीतिक रैली के दौरान लगातार दो बम धमाके हो गए। देश के विद्रोही संगठन मार्च 23 मूवमेंट (March 23 Movement - M23) के समर्थन में कांगो के साउथ किवु (South Kivu) प्रांत के बुकावु (Bukavu) शहर में आयोजित इस राजनीतिक रैली के दौरान एक के बाद एक, लगातार दो बम धमाके हुए, जिसकी वजह से हाहाकार मच गया। पहले इन दो बम धमाकों में 11 लोगों के मारे जाने और 65 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन अब मरने वालों के आंकड़े में इजाफा हो गया है।