7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टेक्सास में मरने वालों की संख्या पहुंची 24, कैंप गई मासूम बेटियों का इंतजार कर रहे माता पिता

टेक्सास में आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गई है। इसके साथ ही समर कैंप में गई 20 से 25 लड़कियां अभी भी लापता है। इन लड़कियों और बाढ़ में फंसे अन्य लोगों को ढूंढने के लिए लगातार बचाव कार्य किए जा रहे है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Jul 05, 2025

texas flood

texas flood ( photo - washington post )

टेक्सास हिल कंट्री में कुछ ही घंटों में महीनों की बारिश होने के चलते बाढ़ आ गई है और इसके चलते अब तक कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। हालिया अपडेट के अनुसार, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गई है और अब भी 23 से 25 लड़कियां लापता है। यह लड़कियां टेक्सास राज्य में कैंप मिस्टिक नामक एक समर कैंप में हिस्सा लेने गई थी। लेकिन अचानक आई भंयकार बाढ़ के चलते वे वहां ही फंस गई, बचाव दल लगातार इन लड़कियों की खोज कर रहा है। खोज दल नाव और हेलिकॉप्टर से लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे है। पहले इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ कर 24 हो गया है।

अब तक 237 लोगों को बचाया गया

कुछ ही समय पहले टेक्सास के अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बाढ़ को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे चौंकाने वाला और भयानक बताया है। बाढ़ में फंसे 237 लोगों को अब तक बचा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है।

रात भर चलेगा बचाव कार्य

टेक्सास के गवर्नर, ग्रेग एबॉट ने इस बाढ़ को असाधारण तबाही बताते हुए एक आपातकालीन घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे बचाव दल को सभी आवश्यक संसाधनों तक पहुंच मिल गई है। फिलहाल स्थानीय समय अनुसार, रात के 11 बज चुके हैं है और अधिकारियों का कहना है कि बचाव कार्य रात भर जारी रहेगा। अधिकारियों ने यह भी कहा कि, अचानक हुई इस बारिश से पहले मौसम विभाग ने जितनी बारिश का अनुमान लगाया था यह उससे बहुत ज्यादा है।

लड़कियों का इंतजार कर रहे है उनके माता पिता

बाढ़ के चलते कैंप से गायब हुई 9 साल की बच्ची लैनी लैंड्री की मां ने कहा कि, उसकी बेटी बहुत बहादुर और प्यारी है। इसी तरह आठ साल की हैडली हन्ना के माता पिता का कहना है कि बेटी के गायब होने की खबर मिलने के बाद तुरंत वह पुलिस की तलाश में मदद करने के लिए पहुंच गए थे। इस बाढ़ में केलीएन लिटल, एलोइस पेक और लीला बोनर समेत कई लड़कियां गायब है।