28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महायुद्ध शुरू…ईरान ने इन 5 देशों पर बोला हमला, एक साथ दाग दीं 6 खतरनाक मिसाइलें

Middle East War: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध अब खतरानक मोड़ ले चुका है। एक तरफ इजरायल ने आज ईरान पर 50 फाइटर जेट से एयरस्ट्राइक किया… तो इसके जवाब में बौखलाए ईरान ने एक साथ पांच देशों पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग दी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 28, 2026

IRAN WAR

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में खतरानक मोड़ (सोर्स: AI जनरेटेड इमेज)

Middle East War Tension: मिडिल-ईस्ट में तनाव अब और भी ज्यादा बढ़ गया है। यूएस-ईरान वॉर अब विध्वंसक रूप लेता दिख रहा है। आज ही इजरायल ने ईरान के अंदर घुसकर 50 फाइटर जेट्स से ताबड़तोड़ बम बरसाए।

बताया जा रहा है, ये हमला इजरायल ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े ठिकानों, हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों को निशाना बनाया। इस हमले में कितने लोग मारे गए हैं…इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

इजरायली सेना के एक अधिकारी ने बताया कि ये हमला कई घंटों तक चला। हमने हथियार बनाने वाली सैन्य इंडस्ट्री और बैलिस्टिक के साथ एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल के पुर्जे बनाने वाली फैक्ट्री को निशाना बनाया न कि सिविलियन क्षेत्र को।

बौखलाए ईरान ने दागी बैलिस्टिक मिसाइलें

इजरायली हमले के बाद ईरान ने एक साथ बैलिस्टिक मिसाइलें और ड्रोन दागे, जिससे हालात मिडिल ईस्ट में और बिगड़ गए हैं। सबसे पहले ईरान ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाया, लेकिन गनीमत रही कि इसे हवा में ही मार गिराया गया। इसे बाद ईरान ने UAE के खलीफा इकोनॉमिक जोन को निशाना बनाया। जिसमें भारी मात्रा में नुकसान और 6 लोगों की घायल होने की खबर सामने आई है।

इसके बाद ईरान ने एक और खाड़ी देश ओमान के सलालाह पोर्ट को ड्रोन से निशाना बनाया, बताया जा रहा है इस हमले में विदेशी कर्मचारी बुरी तरह से घायल हो गया। इसी प्रकार ईरान ने बहरीन और कुवैत पर भी बैलिस्टिक मिसाइल दागी।

हिजबुल्लाह के अलावा हूती विद्रोहियों ने ईरान युद्ध में कूदे

इजरायल के साथ कई मोर्चों पर लड़ रहा है। एक तरफ उसका जंग ईरान के साथ है तो वहीं वह हिजबुल्लाह को भी निशाना बना रहा है। हिजबुल्लाह के चीफ ने भी कसम खाई है कि वह अब इजरायल को नहीं छोड़ेगा। पिछले दिनों हिजबुल्लाह चीफ ने कहा था कि उसके लड़ाके बलिदान देने को तैयार है, यह उनके हक और आजादी की लड़ाई है।

लेकिन इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने भी अब इस जंग में सीधे तौर पर एंट्री मार दी है। उसने इजराइल के दक्षिणी शहर बेर्शेबा और आसपास के इलाकों सैकड़ों बम बरसाए हैं।

उन्होंने खुद मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली है। उनका कहना है कि ये अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक उसका मकसद पूरा नहीं हो जाता।