
Denver shooting
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस की समस्या काफी गंभीर है। गन वॉयलेंस की यह समस्या अमेरिका में नई नहीं है बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। आए दिन अमेरिका में मास शूटिंग (बड़े लेवल पर गोलीबारी) की घटनाओं के मामले सामने आते रहते हैं। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं कही जा सकती। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला सामने आया है। इस बार गोलीबारी का यह मामला कोलोराडो (Colorado) के डेनवर (Denver) शहर में घटित हुआ है।
पार्टी में गोलीबारी से 3 लोगों की मौत और 3 घायल
डेनवर की एक पार्टी में शुक्रवार को देर रात गोलीबारी का मामला सामने आया है। यह घटना डेनवर के ईस्ट 39 स्ट्रीट इलाके में देर रात 1 बजकर 37 मिनट पर हुई। पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक ही मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें मृत्त घोषित कर दिया गया। इस घटना में 3 लोग घायल भी हो गए। घायलों को भी अस्पताल ले जाया गया।
मामले की जांच शुरू
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक हमलावरों और गोलीबारी की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि पुलिस को इस बात के सबूत मिले हैं कि गोलीबारी में दो बंदूकों का इस्तेमाल किया गया है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023: भारत की जीत पर इज़रायली राजदूत का पाकिस्तानी टीम पर तंज, कहा - 'हमें खुशी है कि पाकिस्तान हमास के आतंकियों को नहीं समर्पित कर पाया जीत'
Published on:
15 Oct 2023 01:39 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
