3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में दिवाली के दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, जानिए किन-किन देशों में भी होती है छुट्टी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में दिवाली की आधिकारिक छुट्टी घोषित की गई है। ऐसा करने वाला कैलिफोर्निया अमेरिका दूसरा राज्य भी बन गया है। पढ़ें पूरी खबर...

2 min read
Google source verification
Diwali holiday in America

अमेरिका में दिवाली पर छुट्टी (प्रतिकात्मक तस्वीर)

दिवाली (Diwali) का त्योहार नजदीक है। भारत (India) के कई शहरों के बाजारों में चहल-पहल तेज हो गई है। दिवाली की जगमगाहट अब दुनिया में दस्तक देने लगी है। अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया में दिवाली के दिन छुट्टी की घोषणा की गई है। कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने असेंबली बिल 268 पर साइन करके इसे आधिकारिक तौर पर राज्य की छुट्टियों की लिस्ट में शामिल कर दिया है। इस कानून के तहत कैलिफोर्निया के सरकारी कार्यालय, कम्युनिटी कॉलेज और सरकारी स्कूलों में दिवाली की छुट्टी होगी। साथ ही, स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों में दीवाली के मौके पर कार्यक्रम आयोजित करने की भी अनुमति दी गई है।

बड़ी तादाद में रहते हैं भारतीय

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के पूर्व सलाहकार अजय जैन भूटोरिया ने कैलिफोर्निया के गवर्नर को धन्यवाद दिया है। उन्होंने गवर्नर गेविन न्यूसिम को प्रकाश, एकता और हमारे विविध समुदायों का जश्न मनाने के लिए शुक्रिया अदा किया है। वहीं, सीनेट सदस्य अश कालरा ने कहा था कि कैलिफोर्निया भारतीय अमेरिकियों की सबसे बड़ी आबादी वाला स्थान है और दिवाली को आधिकारिक राजकीय अवकाश घोषित करने से लाखों कैलिफोर्निया वासियों तक इसका संदेश पहुंचेगा जो इसे मनाते हैं और विविधता से भरे हमारे राज्य में कई लोगों को इसे अपनाने में मदद मिलेगी।

अमेरिका में इन जगहों पर रहती है छुट्टी

अमेरिका में दिवाली को आधिकारिक रूप से राज्य स्तर पर छुट्टी के रूप में मान्यता 2024 में शुरू हुई, जब पेंसिल्वेनिया राज्य ने इसे पहली बार राज्य अवकाश घोषित किया। तब तत्कालीन गवर्नर जोश शापिरो ने 9 अक्टूबर 2024 को इस बिल पर हस्ताक्षर किए थे। कैलिफोर्निया ने सितंबर 2025 में इसे राज्य अवकाश घोषित किया, जो अमेरिका का दूसरा राज्य बन गया। वहीं, न्यूयॉर्क और कनेक्टिकट में छुट्टी रहती है।

इन देशों में रहती है छुट्टी घोषित

मॉरीशस में भारी संख्या में भारतीय मूल की आबादी होने की वजह से दिवाली के दिन राष्ट्रीय अवकाश है। इसके अलावा मलेशिया में हरी दिवाली के नाम से दीवाली की छुट्टी होती है। म्यांमार में भी दिवाली के दिन छुट्टी है।