28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हैदराबाद में रोड का नाम रखा ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा – ‘धन्यवाद’

Donald Trump Avenue: हैदराबाद में एक रोड का नाम 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' रखा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।
2 min read
Google source verification
Donald Trump Avenue

डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू (Photo - Donald Trump's social media)

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) काफी खुश हो गए हैं। उनके नाम पर शहर की एक मुख्य रोड का नामकरण किया गया है। हैदराबाद में स्थित यूएस कांसुलेट जनरल के पास स्थित इस रोड को अब ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ (Donald Trump Avenue) के नाम से जाना जाएगा। अमेरिका की आज़ादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर हाल ही में हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) और तेलंगाना के डिप्टी सीएम मल्लू भट्टी विक्रमार्का (Mallu Bhatti Vikramarka) ने मिलकर इस नामकरण की प्लाक (पट्टिका) का अनावरण किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा - ''धन्यवाद''

अपने नाम पर एक रोड के नामकरण से अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप काफी खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "भारत के हैदराबाद में नई 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू'। किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह सम्मानित किए जाने का यह पहला मामला है। धन्यवाद।"

प्रमुख कंपनियों के ऑफिसों के करीब यह रोड

अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर यह रोड माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और एमेज़ॉन जैसी प्रमुख अमेरिकी कंपनियों के ऑफिसों के करीब है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद की अर्थव्यवस्था में आईटी कंपनियों का अहम योगदान है।

सीएम रेड्डी ने पिछले साल रखा था प्रस्ताव

तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) ने दिसंबर 2025 में ही इस रोड का नाम ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य हैदराबाद के आईटी विकास में अमेरिका के योगदान को सम्मानित करना और भारत-अमेरिका के बीच आर्थिक-सांस्कृतिक संबंधों को और मज़बूत करना है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हैदराबाद टेक प्रोफेशनल्स का हब भी माना जाता है।

दोनों देशों के संबंधों में हैदराबाद की अहमियत

'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' के नामकरण कार्य्रकम में बोलते हुए राजदूत गोर ने भारत और अमेरिका के संबंधों में हैदराबाद की बढ़ती अहमियत की तारीफ की और रणनीतिक सहयोग में शहर के योगदान पर जोर दिया। गोर ने कहा, "दोनों देशों की पार्टनरशिप की तेज़ी से बढ़ती रफ्तार हैदराबाद से बेहतर कहीं और नहीं दिखती। HITEC सिटी से लेकर एयरोस्पेस और डिफेंस तक, यह क्षेत्र उस तरक्की का प्रतीक है जो हमारे आपसी रिश्तों की रफ्तार को तय कर रही है।"