27 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake in Japan: जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता

Earthquake in Japan east coast of Honshu: जापान के होंशू के पूर्वी तट पर शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 61.1 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 28, 2026

earthquake

भूकंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Earthquake in Japan News: जापान के होंशू द्वीप के पूर्वी तट के पास शनिवार को 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भूकंप शनिवार को 20:21 GMT पर दर्ज किया गया। इसका केंद्र जमीन से 61.1 किलोमीटर की गहराई में था।

जानें डिटेल्स


शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, भूकंप का उपरिकेंद्र 40.24 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 142.31 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल देखा गया, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

वेनेजुएला में भूकंप से तबाही जारी

उधर, वेनेजुएला में गत बुधवार आए दो विनाशकारी भूकंपों के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,430 हो गई है। इस घटना से अब तक 3,238 लोग घायल हुए हैं, जबकि 3,142 लोग विस्थापित हो चुके हैं। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।

बीते तीन-चार दिनों में जापान में आ चुके हैं बड़े भूकंप

पिछले तीन-चार दिनों में जापान के विभिन्न इलाकों में तीन बड़े भूकंप आ चुके हैं, जिनसे स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा हुआ है।सबसे तेज झटका गुरुवार 25 जून को उत्तरी जापान के इवाते प्रांत के पास आया। इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई। इसके एक दिन बाद शुक्रवार 26 जून की रात को टोक्यो और माउंट फूजी के निकट यामानाशी प्रांत में 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस झटके से कई जगहों पर नुकसान की सूचना मिली है।

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पहले ही जारी की थी चेतावनी

रविवार 28 जून की सुबह एक बार फिर इवाते प्रांत के तटीय क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। जापान टाइम्स के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने पहले ही अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि अगले कम से कम एक सप्ताह तक 6 या उससे अधिक तीव्रता के आफ्टरशॉक्स आ सकते हैं। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग