
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। (फोटो- The Washington Post)
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को लेकर अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अब अपने पुराने दोस्त और रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से काफी नाराज़ हो चुके हैं। इसकी वजह है रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War), जो 3 साल से भी ज़्यादा समय बीतने के बाद भी जारी है। ट्रंप ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने से पहले भी कहा था कि वह राष्ट्रपति बनते ही दोनों देशों के बीच युद्ध रुकवा देंगे और फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद भी कई मौकों पर ऐसा किया। हालांकि अब तक दोनों देशों के बीच युद्ध रुका नहीं है। ट्रंप ने इस बारे में पुतिन से फोन पर भी बात की है, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। ऐसे में अब पुतिन के प्रति ट्रंप की नाराज़गी बढ़ती जा रही है।
ट्रंप ने पुतिन को 10-12 दिन का समय दिया है और चेतावनी देते हुए कहा है कि इस समयावधि के दौरान पुतिन को रूस और यूक्रेन युद्ध में सीज़फायर और शांति के प्रस्ताव को स्वीकार करना होगा।
ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अगर रूस-यूक्रेन युद्ध 10-12 दिन में खत्म नहीं हुआ, तो अमेरिका में आयातित रूसी वस्तुओं पर 100% टैरिफ लगाया जाएगा। इसके अलावा भारत, चीन और ब्राज़ील जैसे देश जो रूस से तेल खरीदना जारी रखते हैं, उन पर भी 100% अतिरिक्त टैरिफ लगाया जा सकता है। हालांकि यह साफ नहीं है कि अमेरिका की तरफ से ये टैरिफ 10-12 दिन की डेडलाइन पूरी होने के बाद लगाया जाएगा या विशिष्ट उत्पादों पर लगाया जाएगा।
Published on:
30 Jul 2025 03:03 pm
