डोनाल्ड ट्रंप ने इस हादसे में सेना के हेलीकॉप्टर पर सवाल उठाते हुए कहा कि हवाई जहाज एयरपोर्ट के लिए एकदम सही रास्ते मार्ग पर था। हेलीकॉप्टर लंबे समय तक सीधे हवाई जहाज की तरफ ही जा रहा था। रात साफ थी, विमान की लाइटें जल रही थीं, फिर भी हेलीकॉप्टर ऊपर या नीचे क्यों नहीं गया, या फिर मुड़ क्यों नहीं गया। नियंत्रण टॉवर ने हेलीकॉप्टर को ये क्यों नहीं बताया कि उसे क्या करना है, बजाय इसके कि वो पूछे कि क्या उन्होंने विमान देखा है? ये बुरे हालात हैं, जिसे रोका जाना चाहिए था। ये अच्छा नहीं हुआ है।