US Elections: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और इस साल के चुनाव के राष्ट्रपति उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसने अमेरिका समेत पूरी दुनिया को चौंका दिया है। डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ऐलान किया है कि अब वो राष्ट्रपति चुनाव के लिए होने वाली डिबेट (US Presidential Debate) में हिस्सा नहीं लेंगे, वो कमला हैरिस के साथ और डिबेट नहीं करेंगे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि उन्होंने मंगलवार रात को कमला हैरिस (Kamala Harris) के साथ फिलाडेल्फिया में एबीसी न्यूज की आयोजित बहस जीती है।