3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी धमकी – ‘ईरान के पास आखिरी मौका’

Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर एक बड़ी धमकी दी है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए नज़र डालते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Aug 04, 2026

Donald Trump

डोनाल्ड ट्रंप (Photo - Video screenshot)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। ताज़ा हमलों के बाद स्थिति गंभीर हो गई है। हालांकि अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर ईरान पर हमलों को रोक दिया है, पर ऐसा कब तक के लिए है, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसी बीच अब ट्रंप ने ईरान को फिर धमकी दे दी है।

'ईरान के पास आखिरी मौका'

व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकाया है। ट्रंप ने कहा, "ईरान से बातचीत चल रही है। इसके लिए ईरान ने ही रिक्वेस्ट की थी। ईरान के पास आखिरी मौका है। ईरान के लिए एक अच्छा दस्तावेज़ (डील) साइन करने का यह आखिरी मौका है।"

क्या बातचीत से बनेगी 'बात'?

ईरान और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से मध्यस्थों के ज़रिए संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि अब दोनों देशों के हमलों की वजह से संपर्क पहले जैसे नहीं रहे। ट्रंप लगातार दावा कर रहे हैं कि ईरान से बातचीत जारी है, लेकिन ईरान की तरफ से फिलहाल बातचीत की संभावना से इनकार किया जा रहा है। हालांकि यह बात साफ है कि दोनों देशों के बीच बातचीत काफी ज़रूरी है और इसके लिए मध्यस्थ भी लगातार कोशिशों में जुटे हुए हैं, जिससे दोनों देशों के बीच फिर से सीज़फायर लागू किया जा सके और एक बार फिर शांति समझौते पर सहमति बनाई जा सके।

अगर नहीं बनी बात तो और बिगड़ सकते हैं हालात

अगर ईरान और अमेरिका के बीच बात नहीं बनी तो हालात और बिगड़ सकते हैं। अमेरिका, इज़रायल (Israel) के साथ मिलकर ईरान की एनर्जी साइट्स पर हमले शुरू कर सकता है। ऐसा होने पर ईरान भी चुप नहीं बैठेगा और मिडिल ईस्ट (Middle East) में अमेरिका के सहयोगी देशों पर हमले बढ़ा देगा। होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में भी जहाजों को निशाना बनाया जाएगा। साथ ही इज़रायल पर भी ईरानी हमले देखने को मिलेंगे, जिससे युद्ध और बढ़ेगा। इसका असर दुनियाभर पर देखने को मिल सकता है। फिर से तेल-गैस का संकट पैदा हो सकता है जिससे महंगाई बढ़ सकती है।