
डोनाल्ड ट्रंप (File Photo)
ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच जल्द ही डील हो सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इसका दावा किया है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने एक टेलीफोन रैली के दौरान कहा, "ईरान के मामले में हमारा देश बहुत अच्छा काम कर रहा है। मुझे नहीं पता कि आपने सुना या नहीं, लेकिन आज हमने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है और वो कभी भी परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गए हैं, जिस बात पर हमने हमेशा ज़ोर दिया था। हमारा पूरा मकसद यही था, 95% यही मकसद था। और उन्होंने इसे सबसे मज़बूत तरीके से किया है। इसलिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं।"
टेलीफोन रैली के दौरान ट्रंप ने आगे कहा, "ईरान के साथ हमारी शानदार डील हुई है। अमेरिकी सैनिक जल्द ही देश लौटना शुरू कर देंगे। दोनों देशों के बीच डील लगभग पूरी हो गई है। इस डील में हमें वो सब मिल गया, जो हम चाहते थे।"
ट्रंप ने ईरान पर होने वाले तय हमलों और बमबारी पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ उच्चस्तरीय बातचीत हुई है, जिसमें सभी पक्षों की सहमति बन गई है। ट्रंप ने दावा किया कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर जल्द होंगे और इसी हफ्ते के अंत तक यूरोप (Europe) में ऐसा हो सकता है।
होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) से अमेरिकी नाकेबंदी (US Blockade) हटाने के सवाल पर ट्रंप ने जवाब दिया है कि फिलहाल उनकी नेवी की नाकेबंदी जारी रहेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि ईरान से डील होने पर ही होर्मुज स्ट्रेट से अमेरिकी नाकेबंदी हटेगी।
ट्रंप के दावे को ईरान की तरफ से ख़ारिज कर दिया गया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से जल्द डील होने की पुष्टि नहीं की है और साथ ही यह भी कह दिया है कि फिलहाल इस समझौते पर कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।
Updated on:
12 Jun 2026 07:55 am
Published on:
12 Jun 2026 07:25 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
