एक वीडियो में, IDF के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हैगरी ने घोषणा की कि इस समय लोगों को दिए गए निर्देशों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि ईरान में हमले किए गए हैं। गौरतलब है कि ये ईरान पर ये हमला हमास चीफ याह्या सिनवार की हत्या के तुरंत बाद हुआ है। उनसे पहले, हमास नेता इस्माइल हनीयाह और हिजबुल्लाह की भी हत्या कर दी गई थी। दोनों मौकों पर ईरान ने इज़राइल से बदला लेने की कसम खाई थी।