28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस देश पर कब्ज़ा करना चाहते हैं ट्रंप, कहा – “उनके पास नहीं हैं पैसे”

अमेरिका के एक पड़ोसी देश पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नज़र हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो इस देश पर कब्ज़ा करने की इच्छा भी जता दी है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 28, 2026

Donald Trump

Donald Trump (Photo - Washington Post)

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आक्रामक नज़र आ रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में ट्रंप ने कई बार कनाडा (Canada) को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की इच्छा जताई है। ग्रीनलैंड (Greenland) पर कब्ज़े की मांग भी ट्रंप कर चुके हैं। इसके साथ ही गल्फ ऑफ मैक्सिको (Gulf Of Mexico) को भी अमेरिका का हिस्सा बनाने की बात ट्रंप कई बार कर चुके हैं और इसे 'गल्फ और अमेरिका' भी बताते हैं। पिछले महीने ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला (Venezuela) में हमले करते हुए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को पकड़ लिया था और देश में तख्तापलट करते हुए डेल्सी रोड्रिगेज़ (Delcy Rodríguez) को देश की कार्यकारी राष्ट्रपति बना दिया था। हालांकि इसके बावजूद वेनेज़ुएला के तेल भंडार पर अमेरिका का ही कब्ज़ा है। अब ट्रंप ने एक और देश पर कज़्बे की इच्छा जताई है।

क्यूबा पर कब्ज़ा करना चाहते हैं ट्रंप

ट्रंप ने हाल ही में पत्रकारों से बातचीत करते हुए क्यूबा पर कब्ज़ा करने की इच्छा जताई है। ट्रंप ने कहा, "क्यूबा सरकार हमसे बातचीत कर रही है। वो बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। उनके पास पैसे नहीं हैं। इस समय उनके पास कुछ भी नहीं है। लेकिन वो हमसे बात कर रहे हैं। ऐसा हो सकता है कि हम क्यूबा पर मित्रतापूर्ण ढंग से कब्ज़ा कर लें।"

ऊर्जा संकट से जूझ रहा है क्यूबा

क्यूबा इस समय ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। लंबे समय तक क्यूबा ऊर्जा सप्लाई के लिए वेनेज़ुएला पर निर्भर रहा, लेकिन पिछले महीने अमेरिका की कार्रवाई के बाद क्यूबा को वेनेज़ुएला से तेल और ईंधन मिलना बंद हो गया। वहीं मैक्सिकों पर भी अमेरिकी दबाव के कारण क्यूबा को तेल और ईंधन मिलने में परेशानी हो रही है जिससे देश में संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में क्यूबा में हर दिन कई जगह कई घंटे बिजली की कटौती हो रही है। देश में छाए संकट का असर अस्पताल, पानी की सप्लाई, परिवहन और भोजन वितरण पर भी पड़ रहा है। क्यूबा की अर्थव्यवस्था भी चरमरा गई है। लोग सोलर पैनल लगाकर और लकड़ी से खाना बनाकर गुज़र-बसर कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र ने मानवीय संकट की चेतावनी दी है; जिससे क्यूबा में स्थिति 'स्पेशल पीरियड' जैसी हो सकती है।

क्यूबा पर लगातार दबाव बना रहे हैं ट्रंप

गौरतलब है कि क्यूबा और अमेरिका एक-दूसरे के पड़ोसी देश भी हैं और वेनेज़ुएला के समर्थन में क्यूबा के राष्ट्रपति मिगेल डियाज़ कनेल बरमुडेज़ (Miguel Díaz-Canel Bermúdez) के बाद से ट्रंप उनसे नाराज़ हो गए। ऐसे में ट्रंप लगातार क्यूबा पर दबाव बना रहे हैं।