9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीज़फायर के बाद ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी – ‘अगर पूरा समझौता नहीं हुआ तो पहले से ज़्यादा हमले होंगे’

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका में सीज़फायर के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। क्या कहा ट्रंप ने? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 09, 2026

Donald Trump

Donald Trump (Photo - Washington Post)

ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच सीज़फायर लागू हो गया है, जिसका ऐलान खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने किया है। यह सीज़फायर 2 हफ्ते का होगा और इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से हमले नहीं किए जाएंगे। सीज़फायर की शर्त के अनुसार ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को भी खोल दिया था, लेकिन लेबनान (Lebanon) पर इज़रायली हमलों की वजह से ईरान ने फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने का फैसला लिया है। इससे सीज़फायर पर भी संकट मंडरा रहा है। इसी बीच अब ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है।

पहले से ज़्यादा हमलों की दी धमकी

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को धमकी दी है। फिलहाल दोनों देशों के बीच पूरा समझौता नहीं हुआ है और सीज़फायर भी सिर्फ 2 हफ्ते के लिए है, लेकिन पूर्ण समझौते पर 10 अप्रैल से पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में बातचीत शुरू होगी। ट्रंप ने ईरान को धमकाते हुए कहा है कि अगर ईरान पूरे समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ, तो उस पर पहले से ज़्यादा हमले किए जाएंगे। ट्रंप ने यह भी कहा है कि अगर ईरान की तरफ से सीज़फायर तोडा गया, तो अमेरिका की तरफ से फिर से जंग शुरू कर दी जाएगी।

सैनिक रहेंगे तैनात

ट्रंप ने यह भी बताया कि अमेरिकी सैनिक फिलहाल मिडिल ईस्ट में ही तैनात रहेंगे, जिससे स्थिति पर पूरी तरह से नज़र बनी रहे। ट्रंप ने साफ कर दिया कि जब तक दोनों पक्षों के बीच पूरा समझौता नहीं हो जाता, अमेरिकी सैनिक मिडिल ईस्ट में ही रहेंगे।