अमेरिका में स्टूडेंट वीज़ा पॉलिसी के तहत दूसरे देशों के छात्र, जो अमेरिका में पढ़ाई के लिए F1 वीज़ा पर आए हैं, चिंता में हैं। दरअसल अमेरिका में दूसरे देशों के छात्रों को एफ-1 वीज़ा के तहत कैंपस में एक हफ्ते में अधिकतम 20 घंटे तक काम करने की अनुमति दी जाती है। हालांकि छात्रों पर खर्चों का काफी बोझ होता है और इस वजह से वो ऑफ-कैम्पस पार्ट टाइम जॉब्स करते हैं। हालांकि ऑफ कैम्पस किए जाने वाले ये पार्ट-टाइम जॉब्स बिना दस्तावेजों के होते हैं। अब ट्रंप ने देश में सख्त डिपोर्टेशन पॉलिसी लागू कर दी है, जिससे भारतीय स्टूडेंट्स पार्ट टाइम जॉब्स छोड़ने को मजबूर हो गए हैं।